1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. फलता में जीत से गदगद हुए PM मोदी, देबांग्शु पांडा को दी जीत की बधाई; जानें क्या बोले

फलता में जीत से गदगद हुए PM मोदी, देबांग्शु पांडा को दी जीत की बधाई; जानें क्या बोले

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 25, 2026 06:25 am IST,  Updated : May 25, 2026 06:40 am IST

फलता सीट पर जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को बधाई दी। इस सीट पर 29 अप्रैल को मतदान के दौरान व्यापक अनियमितताओं और व्यवधानों की खबरों के बाद पुनर्मतदान हुआ था। 24 मई को फलता सीट के नतीजे घोषित किए गए।

पीएम मोदी ने देबांग्शु पांडा को दी जीत की बधाई।- India TV Hindi
पीएम मोदी ने देबांग्शु पांडा को दी जीत की बधाई। Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर दोबारा चुनाव कराए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने भारी जीत दर्ज की। यह सीट टीएमसी का गढ़ मानी जा रही थी। वहीं इस जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को बधाई दी। इस सीट पर 29 अप्रैल को मतदान के दौरान व्यापक अनियमितताओं और व्यवधानों की खबरों के बाद पुनर्मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फलता में भाजपा की सफलता बंगाल सरकार के प्रभावशाली कार्यों का प्रमाण है।

पीएम मोदी ने दी बधाई 

PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "फलता की जनता ने अपना मत व्यक्त कर दिया है! लोकतंत्र की जीत हुई है और धमकियों की पराजय हुई है। देबांग्शु पांडा को फलता में अभूतपूर्व अंतर से जीत के लिए हार्दिक बधाई। यह भाजपा में पश्चिम बंगाल की जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। जनता पश्चिम बंगाल सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे असाधारण कार्यों को देख रही है, और इसीलिए उन्होंने हमें एक बार फिर आशीर्वाद दिया है। पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके असाधारण प्रयासों के लिए मेरी हार्दिक बधाई। भविष्य में भी हम पश्चिम बंगाल के विकास के लिए काम करते रहेंगे।"

फलता सीट पर भाजपा की शानदार जीत

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को 1 लाख 49 हजार 666 (1,49,666) वोट मिले हैं। बीजेपी उम्मीदवार ने सीपीआई(एम) के नेता शंभु नाथ कुर्मी को हराया है। सीपीआई(एम) उम्मीदवार को मात्र 40 हजार 645 (40,645) वोट मिले। इस सीट पर हार जीत का अंतर 1 लाख 9 हजार 21 (1,09,021) वोटों का रहा। इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 10,084 वोट मिले। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मतदान से पहले अपना नाम वापस ले लिया था, फिर भी उन्हें 7,783 वोट मिले।

यह भी पढ़ें-

फलता में BJP की बंपर जीत पर भड़के अभिषेक बनर्जी, चुनाव आयोग से पूछा- आज साढ़े 3 बजे तक कैसे पूरी हो गई 21 राउंड की गिनती?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत