A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में पकड़ी गई बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों की गुरु मां, 30 साल से भारत में जमा रखा है डेरा, आधार-पैन सब फर्जी

मुंबई में पकड़ी गई बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों की गुरु मां, 30 साल से भारत में जमा रखा है डेरा, आधार-पैन सब फर्जी

मुंबई पुलिस ने ज्योति नाम की एक ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया है, जिसे गुरु मां के नाम से भी जाना जाता है। वह पिछले 30 सालों से भारत में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से रह रही थी।

transgender leader guru maa- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ट्रांसजेंडरों की गुरु मां ज्योति गिरफ्तार।

मुंबई पुलिस ने ज्योति नाम की एक ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया है, जिसे गुरु मां के नाम से भी जाना जाता है। वह पिछले 30 सालों से भारत में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से रह रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति का असल नाम बाबू अयान खान बताया जा रहा है और बीते महीनों में जिस वक्त अवैध रूप से भारत में रहने वाले बांग्लादेशियों को पकड़ा जा रहा था, उस दौरान उसके कुछ साथियों को मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने ज्योति को भी हिरासत में लिया था लेकिन तब उसके पास आधार कार्ड पैन कार्ड और सभी दस्तावेज मौजूद थे इसलिए तब उसे जाने दिया गया। 

आधार-पैन, बर्थ सर्टिफिकेट सब निकले फर्जी

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति ने भारत का बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्यूमेंट तैयार किए थे। पुलिस ने जब वेरीफाई किया तो वह सभी फर्जी निकले और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि ज्योति के ऊपर मुंबई के शिवाजी नगर, नारपोली देवनार,ट्रॉम्बे और कुर्ला पुलिस स्टेशन में कुछ अन्य मामले भी दर्ज है।  उसके पास मुंबई में लगभग 20 से ज्यादा घर हैं जो मुंबई के रफीक नगर गोवंडी और अन्य इलाकों में हैं। इतना ही नहीं इन इलाकों में उसके 300 से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं, जो उसे गुरु मां के रूप में जानते हैं। 

मुंबई पुलिस ने ज्योति को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च 2025 को शिवाजी नगर पुलिस ने मुंबई के रफीक नगर से कुछ बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया था इसी दौरान ज्योति के भी दस्तावेज चेक हुए थे। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं समेत BNS की अन्य धाराओं के तहत अयान खान उर्फ ज्योति उर्फ गुरु मां को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने डॉ. पत्नी को दिया मौत का इंजेक्शन, 6 महीने बाद पता चली खौफनाक कदम की वजह

खाने के लिए नहीं थे पैसे, जन्म देते ही मां ने अजनबी को बेच दिया बच्चा, 25 हजार में हुआ सौदा