1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'पांडे हो या देशपांडे... महाराष्ट्र में बिजनेस करना है तो मराठी का आना जरूरी', परिवहन मंत्री सरनाईक का बड़ा बयान

'पांडे हो या देशपांडे... महाराष्ट्र में बिजनेस करना है तो मराठी का आना जरूरी', परिवहन मंत्री सरनाईक का बड़ा बयान

महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा चलाने वाले ड्राइवर को मराठी सिखाई जाएगी। इसके लिए अलग से टीचर भी रखे गए हैं। पैंसेजर्स के साथ मराठी में ही बात करनी होगी।

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक- India TV Hindi
Image Source : X@PRATAPSARNAIK महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक

महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को मराठी बोलने के अनिवार्य करने पर राज्य के मंत्री प्रताप सरनाईक का बयान सामने आया है। एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता प्रताप सरनाईक ने कहा, 'महाराष्ट्र में अगर बिजनेस करना है तो पांडे हो या देशपांडे उनको व्यावहारिक मराठी का ज्ञान होना अनिवार्य है। जो पैसेंजर ऑटो रिक्शा में बैठे हैं, उनके साथ व्यवहारिक मराठी बोलनी आनी चाहिए।'

16 अगस्त से होगा लागू

राज्य के परिवहन मंत्री ने कहा, 'हम यह नहीं कहते कि आप घर भी जाकर मराठी बोलिए लेकिन आपको पैसेंजर्स के साथ मराठी में बात करनी आनी चाहिए। 16 अगस्त से हम इसे लागू करेंगे।'

मराठी सिखाने के लिए टीचर्स भी किए गए नियुक्त

परिवहन मंत्री ने कहा, 'मराठी भाषा सीखाने के लिए हमने कई टीचर्स को भी नियुक्त किया है, जो मराठी में बात करते नहीं पाए जाएंगे। उनपर फाईन लगाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।'

डोम्बिवली डॉक्टर के साथ मारपीट पर क्या बोले सरनाईक?

ऑन कल्याण डोम्बिवली डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले पर मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। प्रताप सरनाईक ने कहा, 'हम उस घटना का कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने भी उस घटना के प्रति चिंता व्यक्त की है। हमारी पार्टी में ऐसी घटना घटती है तो खुद एकनाथ शिंदे उन पर ध्यान देते हैं। शिंदे साहब उसके बारे में निर्णय लेंगे और जरूर उस नगरसेवक पर भी कार्रवाई होगी।'

चलाया जा रहा पाठ्यक्रम

बता दें कि महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी पढ़ने, लिखने और बोलने की चर्चाएं तेज। 16 अगस्त से इसे लागू भी करना है। इसके लिए गैर-मराठी चालकों को 'मराठी भाषा संवाद पाठ्यक्रम' कराया जा रहा है, जिसकी अवधि लगभग 4 घंटे है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) दिया जाता है। 

जानिए क्या है डोम्बिवली डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला

डोंबिवली स्थित कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और महिला डॉक्टर समेत अन्य डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। डॉक्टरों का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

ये भी पढ़ें: 

अस्पताल में महिला डॉक्टरों और नर्सों से मारपीट पर बवाल, शिवसेना पार्षद पर दर्ज हुआ केस