मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बार फिर सियासी हलचल बढ़ गई है। उद्धव गुट के सांसद संजय दिना पाटिल कल एकनाथ शिंदे की कार में नजर आए थे। इसके बाद ऑपरेशन टाइगर की अटकलें तेज हो गईं। सवाल उठने लगे कि दोनों नेताओं ने एक ही कार से ट्रैवल किया क्या ये मैसेजिंग पॉलिटिक्स है?ऑपरेशन टाइगर कि जो बात कही जा रही उसे बल मिल रहा है क्या ? उद्धव के कुछ सांसद वाक़ई एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं?
एक कार में साथ सफर किया
दरअसल, मुंबई मुंबई के फोर्टिस अस्पताल के बाहर दोनों की एक ही कार में सफर करते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद “ऑपरेशन टाइगर” जैसी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, संजय दिना पाटिल की पत्नी का एक्सीडेंट हो गया था और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए एकनाथ शिंदे अस्पताल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद शिंदे को एक शादी समारोह में जाना था, इसी दौरान संजय दिना पाटिल भी उनके साथ उनकी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास शुरू हो गए।
दोनों पक्षों ने अटकलों को किया खारिज
हालांकि, इस मुलाकात को लेकर दोनों पक्षों ने किसी भी तरह की राजनीतिक अटकलों को खारिज किया है। शिंदे गुट का कहना है कि यह सिर्फ मानवीय संवेदना का मामला है और महाराष्ट्र की परंपरा रही है कि नेता एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं।ऑपरेशन टाइगर की जरूरत नहीं सभी बॉडी पार्ट्स यानी शिवसेना के सभी बड़े नेता सांसद विधायक एकनाथ शिंदे के साथ है।
क्या बोले संजय दिन पाटिल?
संजय दिना पाटिल ने इस पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कहा कि जब एकनाथ शिंदे को यह पता चला कि मेरी पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं, तो वे उनका हाल-चाल जानने के लिए आए थे। मुलाकात के दौरान बातचीत में मैंने शिंदे जी से पूछा कि वे आगे कहां जा रहे हैं, जिस पर शिंदे ने बताया कि पास में एक शादी समारोह में जाना है। संजय दिना पाटिल ने कहा कि उन्हें भी उसी कार्यक्रम में जाना है जिसके बाद शिंदे ने उन्हें अपनी गाड़ी में साथ चलने का न्योता दिया और दोनों एक साथ रवाना हो गए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस घटना को राजनीतिक रंग देना गलत है। उनके मुताबिक यह महज एक संयोग और मानवीय मुलाकात थी। पाटिल ने यह भी बताया कि उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने भी फ़ोन पर मेरी पत्नी का हाल-चाल जाना। इस मामले में राजनीतिक अटकलें लगाना ग़लत है।
शिवसेना यूबीटी का भी आया बयान
उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता सचिन अहीर ने कहा कि महाराष्ट्र की परंपरा रही है कि नेता ही दूसरे के सुख-दुख में उनके घर जाते हैं या शिंदे साहब उनके घर आए थे तो मेहमान का स्वागत करना उनका काम है और दोनों एक कार्यक्रम में एक साथ चले गए उसमें गलत कुछ भी नहीं है आज उद्धव जी ने भी और आदित्य ठाकरे ने भी संजय दिना पाटिल को फोन कर उनकी पत्नी के सेहत का हालचाल जाना इसको राजनीतिक रंग देना गलत है।
इसके बावजूद, मौजूदा राजनीतिक माहौल और एनडीए की लगातार चुनावी सफलताओं के बीच इस तरह की तस्वीरों ने अटकलों को जरूर हवा दी है कि क्या विपक्षी खेमे में अंदरखाने कुछ हलचल चल रही है। फिलहाल किसी भी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने महाराष्ट्र की सियासत को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।