A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नाले में पोछे का पानी फेंकने पर भिड़ गए पड़ोसी, पति-पत्नी को जमकर पीटा; घटना CCTV में कैद

नाले में पोछे का पानी फेंकने पर भिड़ गए पड़ोसी, पति-पत्नी को जमकर पीटा; घटना CCTV में कैद

घर के सामने नाले में पोछे का पानी डालने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आया है।

दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर हुई मारपीट - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर हुई मारपीट

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप नंबर-2 इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के सामने स्थित नाले में पानी डालने जैसी मामूली सी बात को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक दंपति के साथ मारपीट की गई। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, उल्हासनगर कैंप नंबर-2 परिसर में रहने वाले इन दोनों परिवारों के बीच पहले से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव और विवाद होते रहे हैं। गुरुवार की शाम को एक परिवार ने घर की साफ-सफाई करने के बाद पोछा लगाने का गंदा पानी घर के सामने बने नाले में फेंक दिया।

इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष यानी पड़ोसी ने आपत्ति जताई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की गई और बाद में परिवार के कुछ सदस्यों ने मुंड दंपति की लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

CCTV में कैद हुई वारदात

बीच सड़क पर हुई इस मारपीट के कारण इलाके में कुछ समय के लिए भारी तनाव का माहौल पैदा हो गया था। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट- सुनील शर्मा)

ये भी पढ़ें-

"आपका सियासी करियर अब खत्म हो गया है, टाटा, बाय-बाय", ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा हमला

सुसाइड या कुछ और? छत पर जाती दिखी ट्विशा, फिर पति ने नीचे उतारा शव; नया CCTV फुटेज आया सामने