1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में ट्रैक पर भरे पानी को चीरती हुई निकली वंदे भारत ट्रेन, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई में ट्रैक पर भरे पानी को चीरती हुई निकली वंदे भारत ट्रेन, वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक में पानी भरा हुआ है, लेकिन वंदे भारत ट्रेन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ट्रेन पूरी रफ्तार में ट्रैक से गुजरती है। ऐसे में पानी उछलकर फ्लाईओवर के ऊपर आ जाता है।

Vande bharat Train- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/BJP4HARYANA पानी भरे ट्रैक से गुजरती वंदे भारत ट्रेन

महाराष्ट्र में इस साल मानसून काफी देरी से आया है, लेकिन अब पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है। खासकर मुंबई शहर में लगातार पानी गिर रहा है। इस वजह से कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन को पानी भरे ट्रैक से गुजरना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने वंदे भारत ट्रेन की मजबूती और क्षमता की तारीफ की। वहीं, कई लोग ट्रेन में पानी भरने से नाराज दिखे।

आलोचना करने वाले लोगों का कहना है कि ट्रैक पर पानी नहीं भरना चाहिए था। प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि ट्रैक पर पानी न भरे। वहीं, तारीफ करने वाले लोग वंदे भारत ट्रेन की क्षमता से खासे प्रभावित दिखे, जो पानी भरे ट्रैक पर भी अच्छी रफ्तार से चल रही थी। ट्रेन के प्रेशर से पानी ट्रैक से उछलकर ऊपर से गुजर रहे फ्लाईओवर तक पहुंच गया।

वीडियो में दिखी वंदे भारत की मजबूती

ड्रामैटिक वीडियो मुंबई में मॉनसून की मूसलाधार बारिश के बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वंदे भारत एक्सप्रेस कंजुर मार्ग स्टेशन के पास पानी से लबालब भरे रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार से गुजरती दिख रही है। ट्रेन के गुजरते ही ट्रैक पर जमा पानी दोनों तरफ ऊंची लहरों में उछल रहा है, जिसकी छींटें पास से गुजर रहे फ्लाईओवर की गाड़ियों पर भी पड़ रहे हैं। वीडियो में ट्रेन की गति और इंजीनियरिंग की मजबूती साफ नजर आ रही है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

बारिश के बावजूद समय पर चल रहीं ट्रेनें

रेलवे सूत्रों के अनुसार, मुंबई में भारी बारिश के बावजूद वंदे भारत समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय पर चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी सावधानियां बरती हैं। यह वीडियो मुंबई के मॉनसून की चुनौतियों और आधुनिक ट्रेनों की क्षमता दोनों को एक साथ दिखाता है। वीडियो लाखों व्यूज पार कर चुका है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-

गढचिरौली जिले के गुंडेनूर नाले की बाढ़ से टूटा 7 गांवों का संपर्क, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

रायगढ़ में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से जेनिथ झरने के पास फंसे 100 से ज्यादा टूरिस्ट, बचाने में ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी; वीडियो वायरल