A
Hindi News महाराष्ट्र मुंबई से खौफनाक VIDEO: मॉडल को पहले टक्कर मारी, फिर कार के बोनट पर घसीटते हुए ले गया

मुंबई से खौफनाक VIDEO: मॉडल को पहले टक्कर मारी, फिर कार के बोनट पर घसीटते हुए ले गया

मुंबई के लोखंडवाला में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स अपनी स्कोडा कार के बोनट से टक्कर मारते हुए महिला को घसीटते हुए आगे ले गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

महिला को कार से कुचलने...- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT महिला को कार से कुचलने की कोशिश करता हुआ कार सवार।

मुंबई में एक महिला को कार से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना लोखंडवाला इलाके की है। यहां एक बिल्डिंग के गेट पर कार सवार एक व्यक्ति ने महिला को कुचलने की कोशिश की। इस घटना के दौरान बचाव के लिए 2 लोग दौड़कर आए, लेकिन आरोपी ने उन तीनों पर दोबारा कार चढ़ाने का प्रयास किया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पेशे से मॉडल है पीड़िता

घटना के बाद महिला ओशिवरा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत लिखवाने के लिए पहुंची। महिला की शिकायत पर कार से कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पेशे से मॉडल बताई जा रही है।

स्नैपचैट पर एसिड अटैक की धमकी

आरोपी ने महिला की एक दोस्त को स्नैपचैट पर एसिड अटैक की धमकी दी थी। इस संबंध में जब महिला ने आरोपी से पूछताछ की, तो वह गुस्से में आ गया। सोमवार शाम करीब साढ़े 9 बजे आरोपी ने महिला को इमारत के गेट के बाहर बुलाकर स्कोडा कार से उसे कुचलने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने स्कोडा कार के बोनट से पहले उसे टक्कर मारी। फिर महिला को घसीटते हुए आगे ले गया, जिसमें महिला को मामूली चोटें आईं।

सामने आया CCTV फुटेज-

महिला की शिकायत के आधार पर ओशिवरा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, लड़की ने युवक के दिल में चाकू मारकर कर दी हत्या