A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. वाशिम में परिवार पर टूटी आफत: एक्सीडेंट में पिता और 2 बेटियों की मौके पर मौत, मां जिंदगी से जूझ रही

वाशिम में परिवार पर टूटी आफत: एक्सीडेंट में पिता और 2 बेटियों की मौके पर मौत, मां जिंदगी से जूझ रही

महाराष्ट्र के वाशिम-कनेरगांव रोड पर देवठाणा के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति और उसकी 2 मासूम बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

washim accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT वाशिम में भीषण सड़क हादसा।

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। वाशिम–कनेरगांव रोड पर देवठाणा के पास पिकअप वाहन की कथित लापरवाही के कारण मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर लग गई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक मृतकों में ज्ञानेश्वर निवृत्ती खडसे और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। मृत बच्चियों में एक की उम्र करीब 5 साल और दूसरी की उम्र 12 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

मृतकों के नाम-

  • ज्ञानेश्वर निवृत्ती खडसे (पिता)
  • केतकी खडसे (12 वर्षीय बेटी)
  • कीर्ती खडसे (5 वर्षीय बेटी)

घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक परिवार देवठाणा गांव का  बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

(वाशिम से इमरान की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

चंडीगढ़ में भीषण हादसा, एक के बाद एक फटे 3 सिलेंडर, तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त, 3 गंभीर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 6 की मौत; 10 घायल