1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. असम
  4. असम में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव, CM हिमंत ने वेदांता के साथ की अहम चर्चा

असम में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव, CM हिमंत ने वेदांता के साथ की अहम चर्चा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वेदांता समूह के साथ अहम चर्चा की। यह बातचीत असम एवं त्रिपुरा में वेदांता समूह द्वारा घोषित किए गए निवेश प्रस्ताव को लेकर हुई।

वेदांता समूह के साथ चर्चा- India TV Hindi
Image Source : @HIMANTABISWA वेदांता समूह के साथ चर्चा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को राज्य में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की विस्तृत योजना को लेकर वेदांता समूह के साथ अहम चर्चा की। यह बातचीत असम एवं त्रिपुरा में वेदांता समूह द्वारा घोषित किए गए निवेश की पृष्ठभूमि में हुई है। अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाले वेदांता समूह ने फरवरी के महीने में असम एवं त्रिपुरा में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी।

निवेश प्रस्ताव पर हुई चर्चा 

अनिल अग्रवाल ने यह घोषणा की थी कि यह निवेश मुख्यतः तेल और गैस क्षेत्र में होगा, जिससे इन दोनों राज्यों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि वेदांता समूह ने असम में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा हुआ है । हमने वेदांता के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की है, ताकि हमारे निवेश प्रस्तावों को वास्तविकता में बदल सके।

एक लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस वित्तीय वर्ष में बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्तावों को साकार करने को प्राथमिकता दे रही है। इस प्रस्तावित निवेश के माध्यम से लगभग एक लाख युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। इसके अलावा, वेदांता की अनुषंगी कंपनी, केयर्न ऑयल एंड गैस ने पहले से ही पूर्वोत्तर के दो राज्यों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। यह निवेश प्रस्ताव "एडवांटेज असम निवेश शिखर सम्मेलन" में पेश किया गया था, जो राज्य के आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

"नीले ड्रम में सौरभ जैसा हाल कर देंगे", पत्नी को लेने गया पति तो मिली धमकी, डरकर उल्टे पांव भागा

मुर्शिदाबाद हिंसा: बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल के सामने रखी ये मांगें