1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मुर्शिदाबाद हिंसा: बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल के सामने रखी ये मांगें

मुर्शिदाबाद हिंसा: बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल के सामने रखी ये मांगें

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 14, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 10:55 pm IST

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को पत्र लिखकर चिंता जाहिर की है। राज्यपाल को इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

सुकांत मजूमदार ने राहत शिविर का किया दौरा- India TV Hindi
सुकांत मजूमदार ने राहत शिविर का किया दौरा Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा की वजह से सैकड़ों परिवारों को जबरन विस्थापित होना पड़ा है, जिनमें से कई ने मालदा जिले में भागीरथी नदी के पार शरण ली है। उन्होंने राज्यपाल से पत्र में कहा , मैं आपसे विनम्रतापूर्वक इस मामले में हस्तक्षेप करने और निम्नलिखित सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं।

पत्र में मांगें- 

  • राज्य प्रशासन और केंद्रीय बलों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सामान्य स्थिति की तत्काल बहाल हो।
  • विस्थापित परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास, उनके सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से उनके घरों में वापसी सुनिश्चित करना।
  • इन जघन्य कृत्यों के अपराधियों की पहचान करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए हिंसा की न्यायिक जांच।

"हर नागरिक की सुरक्षा हो"

सुकांत मजूमदार ने पत्र में लिखा कि पश्चिम बंगाल लंबे समय से विविधता में एकता का प्रतीक रहा है। यह जरूरी है कि हम इस विरासत की रक्षा करें और हर नागरिक को, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, उनकी सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों के प्रति आश्वस्त करें।

राहत शिविर का किया दौरा

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मालदा के एक स्कूल में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया। इस राहत शिविर में मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ित कई हिंदू परिवारों ने शरण ली है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मालदा में लगभग 640 लोगों ने शरण ली है, जिनमें से 550 लोग वर्तमान में हाईस्कूल शिविर में, जबकि बाकी लोग अपने रिश्तेदारों के साथ निकटवर्ती गांवों में रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

सीक्रेट रास्ता, सोलर पैनल, वाई-फाई, GPS... किश्तवाड़ में मारे गए आतंकियों के ठिकाने से चौंकाने वाले खुलासे

"नीले ड्रम में सौरभ जैसा हाल कर देंगे", पत्नी को लेने गया पति तो मिली धमकी, डरकर उल्टे पांव भागा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।