A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बजाज ने लॉन्‍च किए प्‍लेटिना और CT100 के अपडेट वेरिएंट, कीमत 32,653 से शुरू

बजाज ने लॉन्‍च किए प्‍लेटिना और CT100 के अपडेट वेरिएंट, कीमत 32,653 से शुरू

खूबसूरत और पावरफुल बाइक्‍स के लिए प्रसिद्ध बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी दो मशहूर मोटरसाइकिल प्‍लेटिना और सीटी100 के अपग्रेड वर्जन लॉन्‍च किए हैं।

बजाज ने लॉन्‍च किए प्‍लेटिना और CT100 के अपडेट वेरिएंट, कीमत 32,653 से शुरू- India TV Hindi
बजाज ने लॉन्‍च किए प्‍लेटिना और CT100 के अपडेट वेरिएंट, कीमत 32,653 से शुरू

नई दिल्‍ली। अपनी खूबसूरत और पावरफुल बाइक्‍स के लिए प्रसिद्ध बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी दो मशहूर मोटरसाइकिल प्‍लेटिना और सीटी100 के अपग्रेड वर्जन लॉन्‍च किए हैं। नई बाइक्‍स के साथ कंपनी का फोकस एंट्री सेगमेंट की बाइक्‍स पर हो गया है। कंपनी ने प्‍लेटिना ईएस को बाजार में लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत घटाने के लिए अब कंपनी ने अलॉय व्‍हील्‍स की जगह स्‍पोक व्‍हील दिए हैं। वहीं कंपनी ने सीटी 100 बाइक को अलॉय व्‍हील के साथ पेश किया है।

सबसे पहले प्‍लेटिना की बात की जाए तो नई प्‍लेटिना ES को स्‍पोक व्‍हील के साथ पेश किया गया है। यह कंपनी की एंट्री लेवल बाइक है जिसकी दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम कीमत 42650 रुपए है। इस बाइक में कंपनी ने 102 cc का इंजन दिया है। यह इंजन 8.1 बीएचपी की पावर और 8.6 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 4-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। नई बाइक लॉन्‍च होने के साथ ही भारतीय बाजार में प्‍लेटिना फैमिली में भी विस्‍तार हो गया है। बाजार में प्लेटिना ईएस अलॉय भी उपलब्‍ध है जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 45,638 रुपए है।

प्‍लेटिना के अलीावा कंपनी ने अपनी एक और बजट बाइक CT100 को भी अलॉय व्हील्स के साथ पेश किया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 32,653 रुपए है। जिसके चलते पुरानी सीटी 100 के मुकाबले अलॉय व्‍हील वाली बाइक के लिए 3300 रुपए ज्‍यादा खर्च करने होंगे। अलॉय व्‍हील वाली सीटी100 की एक्सशोरूम कीमत 41,997 रुपए है। अलॉय व्‍हील के साथ इसमें कंपनी ने इलैक्ट्रिक पावर स्टार्ट भी दिया है। इसके इंजन की बात करें तो इसमें 99.3 cc का इंजन दिया गया है। यह 8.1 bhp की पावर और 8.05 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में बजाज ने 4-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया है।

Latest Business News