बजाज ऑटो को इस वित्त वर्ष बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद, पांच नए बाजारों में एंट्री लेगी कंपनी
बजाज ऑटो को इस वित्त वर्ष बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद, पांच नए बाजारों में एंट्री लेगी कंपनी
Dharmender Chaudhary
Published : May 21, 2017 12:41 pm IST, Updated : May 21, 2017 12:42 pm IST
Bajaj Auto को उम्मीद है कि बेहतर मांग के चलते मौजूदा वित्त वर्ष में उसकी बिक्री बेहतर रहेगी। कंपनी इस वित्त वर्ष में कम से कम पांच नए बाजारों में उतरेगी।
Bajaj Auto को इस वित्त वर्ष बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद, पांच नए बाजारों में एंट्री लेगी कंपनी
रविकुमार ने कहा, बीते वित्त वर्ष में हमारे समक्ष घरेलू व निर्यात बाजारों में चुनौतियां रहीं। नोटबंदी व बीएस तीन वाहनों पर प्रतिबंध का समूचे उद्योग की बिक्री पर असर रहा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अनिश्चितताओं व मुद्रा से जुड़े मुद्दों के कारण कंपनी का निर्यात प्रभावित हुआ। बीते वित्त वर्ष नाइजीरिया व श्रीलंका को कंपनी के वाहनों का निर्यात कम रहा।