A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फोर्ड ने भारत में पेश की मेड इन इंडिया फीगो फ्रीस्‍टाइल, इन खूबियों से है लैस

फोर्ड ने भारत में पेश की मेड इन इंडिया फीगो फ्रीस्‍टाइल, इन खूबियों से है लैस

अमेरिकी दिग्‍गज कंपनी फोर्ड ने भारत में अपनी हैचबैक कार फीगो के क्रॉसओवर वर्जन को पेश कर दिया है।

Ford figo - India TV Hindi
Ford figo

नई दिल्‍ली। अमेरिकी दिग्‍गज कंपनी फोर्ड ने भारत में अपनी हैचबैक कार फीगो के क्रॉसओवर वर्जन को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे फीगा फ्रीस्‍टाइल नाम दिया है। खास बात यह है फीगो फ्रीस्‍टाइल का यह ग्‍लोबल लॉन्च था। जिसे भारत में आयोजित किया गया। फोर्ड की क्रॉसओवर फीगो काफी दिनों से चर्चा में थी। कंपनी ने फीगो के इस क्रॉसओवर अवतार में डिज़ाइन और स्टाइल को लेकर कई खास बदलाव किए हैं। भारतीय बाजार की बात करें तो फोर्ड फ्रीस्टाइल की सीधी टक्‍कर ह्यूंदैई आई20 ऐक्टिव, टोयोटा इटिऑस क्रॉस, फिएट अर्बन कॉस से होगी।

Ford figo

फीगो फ्रीस्‍टाइल के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 94 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। इसका टॉर्क 120 न्‍यूटन मीटर का है। फोर्ड ने इसका एक और इंजन विकल्‍प दिया है। जो कि 1.5-लीटर का 3-सिलेंडर डीजल इंजन होगा। यह इंजन 100 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन ने लैस होगा।

Ford figo

लॉन्‍चिंग के समय फोर्ड ने इसे कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल का नाम दिया है। कंपनी भारत में इसे 2018 की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि कार का निर्यात भी यूरोपीय बाज़ारों में भारत से ही किया जाएगा। ब्राज़ील और लेटिन अमेरिका के लिए कार का उत्पादन चेन्नई के प्लांट में होगा। अन्‍य फीचर्स की बात करें तो इसमें नए कलर का इंटीरियर, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी दी गई है।

Latest Business News