हार्ले-डेविडसन ने लॉन्च की दुनिया की सबसे महंगी बाइक, कीमत 2 रॉल्स-रॉयस से भी ज्यादा
दुनिया की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने एक बार फिर दुनिया भर में धमाल मचा दिया है। कंपनी स्विट्जरलैंड में दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल पेश कर दी है।

हार्ले-डेविडसन ब्ल्यू एडिशन को बेहतरीन लग्ज़री बनाने के लिए लगभग 360 डायमंड लगाए गए हैं। इस मोटरसाइकिल के सभी स्क्रू गोल्ड प्लेटेड हैं। आपको बता दें कि हार्ले-डेविडसन ब्लू एडिशन को कंपनी ने इसी महीने पेश किया है। कंपनी ने इस वक्त बताया था कि यह दुनिया की सबसे महंगी बाइक है। कंपनी ने इस महंगी बाइक की सिर्फ एक ही यूनिट तैयार की है। अभी तक सबसे महंगी बाइक का रिकॉर्ड विन्सेंट ब्लैक लाइटनिंग के नाम था। इस बाइक को नीलामी में 929,000 डॉलर यानी लगभग 6 करोड़ रुपए में बेचा गया था।