Harley Davidson की पहली ई-बाइक लॉन्च, दो साल तक मिलेगी ये खास सुविधा
अमेरिका की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाइव वायर (Harley-Davidson LiveWire) लॉन्च कर दी है। जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ।

Harley Davidson Livewire के फीचर्स- हार्ले डेविडसन लाइव वायर एक बेहद प्रीमियम बाइक है और इसका डिजाइन हार्ले की अन्य बाइक्स से थोड़ा सा अलग है। इस बाइक में कई फीचर्स को शामिल किया गया है। बाइक को अर्बन स्ट्रीट राइडर के तौर पर डिजाइन किया गया है। इस बाइक में 7 अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। Harley Davidson LiveWire में 4.3 इंच कलर टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। वहीं बाइक में डेमेकर LED हेडलैम्प्स और ड्रैग टॉर्क स्लिप कंट्रोल सिस्टम दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक के कंसोल में जियो फेंसिंग, टर्न बाइ टर्न नेविगेशन भी हैं। वही बाइक में रिफ्लेक्स डिफेंसिव राइडर सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और कॉर्नरिंग एन्हैंस्ड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिए गए हैं। बाइक में प्रीमियम हाई परफॉर्मेंस, फुली अजस्टेबल शोवा BFRC मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है। बाइक 300mm ब्रेंबो मोनोब्लॉक फ्रंट ब्रेक्स से लैस है। बाइक में 120mm फ्रंट वीइल्ज और 180mm रियर वीइल्ज दिए गए हैं। बाइक के अन्य फीचर्स में एबीएस, 6 एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU), इलेक्ट्रॉनिक चासिस कंट्रोल (ECC), ड्रैग टॉर्क स्लिप कंट्रोल सिस्टम (DSCS) जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी ने बताया कि बाइक में ऑप्टिमाइज्ड सेंटर ऑफ ग्रैविटी दिया गया है।