A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हीरो के स्‍कूटर पर हो रही है 4000 रुपए की बचत, 31 मार्च तक है ऑफर

हीरो के स्‍कूटर पर हो रही है 4000 रुपए की बचत, 31 मार्च तक है ऑफर

देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो अपने शानदार स्‍कूटर्स पर शानदार ऑफर लेकर आई है। जिसके तहत यदि आप अगले दो दिन यानि 31 मार्च तक नया स्‍कूटर लेते हैं तो आपको फाइनेंस पर 4000 रुपए की बचत का मौका मिल सकता है।

<p>Hero <a...- India TV Hindi
Hero https://www.khabarindiatv.com/topic/hero-motocorp

नई दिल्‍ली। आज के दौर में भीड़ भरी सड़कों पर वाहन चलाना काफी मुश्किल भरा हो गया है। लेकिन गियरलैस स्‍कूटर्स ने लोगों की जिंदगी काफी आसान बना दी है। इन स्‍कूटरों को चलाना तो बेहद आसान है ही वहीं अब इसे खरीदना भी काफी आसान हो गया है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो अपने शानदार स्‍कूटर्स पर शानदार ऑफर लेकर आई है। जिसके तहत यदि आप अगले दो दिन यानि 31 मार्च तक नया स्‍कूटर लेते हैं तो आपको फाइनेंस पर 4000 रुपए की बचत का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी 0% फाइनेंस की स्‍कीम भी लेकर आई है। ऐसे में यदि स्‍कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो मार्च खत्‍म होने से पहले स्‍कूटर खरीद ही लीजिए।

ऑफर की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प आपको फाइनेंस पर बड़ा फायदा दे रही है। हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार मार्च के आखिरी दो दिन कंपनी का स्‍कूटर खरीदने पर फाइनेंस पर 4000 रुपए की बचत का मौका मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक यदि ग्राहक फाइनेंस पर स्‍कूटर लेते हैं तो उन्‍हें 0% फाइनेंस स्‍कीम का भी फायदा मिल सकता है। कंपनी ने बताया है कि यदि ग्राहक 40000 रुपए का लोन लेता है तो 12 महीने की अवधि के लिए उसे लोग मिलेगा। जिसमें ब्‍याज की दर 0% होगी। यहां पर प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से 0 रहेगी। इस प्रकार ग्राहक को 3,334 रुपए प्रति माह की दर से ईएमआई चुकानी होगी। यहां पर जरूरी है कि आपको हीरो फिनकॉर्प से कर्ज लेना होगा।

यही नहीं यदि आप सीएसडी कैंटीन के माध्‍यम से यह स्‍कूटर खरीदते हैं तो आपको 6500 रुपए का अतिरिक्‍त लाभ मिल सकता है। हीरो के स्‍कूटर अपनी गुणवत्‍ता के लिए जाने जाते हैं, इसी विश्‍वास के साथ कंपनी 5 साल के लिए वॉरंटी भी प्रदान कर रही है। हीरो के स्‍कूटर रेंज की बात करें तो यहां पर 110 सीसी के सेगमेंट में हीरो के दो स्‍कूटरों की मजबूत उपस्थिति है। हीरो का माएस्‍ट्रो एज स्‍कूटर इस समय 50900 रुपए (एक्‍स शोरूम गाजियाबाद) की आकर्षक कीमत पर मिल रहा है। वहीं डुएट स्‍कूटर भी 48900 रुपए (एक्‍स शोरूम गाजियाबाद) की आकर्षक कीमत पर मिल रहा है।

Latest Business News