A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. होंडा ने तीन माह में 30,000 से अधिक नई अमेज बेच कर बनाया रिकॉर्ड, भारत में हुई थी सबसे पहले लॉन्‍च

होंडा ने तीन माह में 30,000 से अधिक नई अमेज बेच कर बनाया रिकॉर्ड, भारत में हुई थी सबसे पहले लॉन्‍च

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने नई अमेज को पेश करने के बाद तीन माह के भीतर 30,000 से अधिक कार बेची हैं। यह कंपनी के 20 साल के इतिहास में किसी भी नए मॉडल की बिक्री का उच्चतम रिकॉर्ड है।

New Amaze- India TV Hindi
New Amaze

नई दिल्ली होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने नई अमेज को पेश करने के बाद तीन माह के भीतर 30,000 से अधिक कार बेची हैं। यह कंपनी के 20 साल के इतिहास में किसी भी नए मॉडल की बिक्री का उच्चतम रिकॉर्ड है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि अमेज के नए मॉडल को पेश करने के बाद पहले तीन माह में 30,000 से अधिक कारों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई है।

कंपनी के बिक्री एवं विपणन निदेशक माकोतो हयोदा ने कहा कि नई अमेज को नए प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। इसका फ्लोर एक वास्तविक सेडान की तरह ऊंचा रखा गया है। भारत ऐसा पहला देश था जहां कंपनी ने नयी अमेज पेश की थी। कंपनी ने इसे मई में बाजार में उतारा था।

Latest Business News