होंडा ला रही है नई अमेज, अगले साल ऑटो एक्सपो में हो सकता है ग्लोबल लॉन्च
होंडा ला रही है नई अमेज, अगले साल ऑटो एक्सपो में हो सकता है ग्लोबल लॉन्च
Sachin Chaturvedi
Published : Jun 27, 2017 02:33 pm IST, Updated : Jun 27, 2017 02:33 pm IST
जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा की अमेज का भारतीय बाजार में प्रदर्शन अभी तक ठीक-ठाक रहा है। अब कंपनी अमेज को नए अवतार में पेश करने की तैयारी में है।
होंडा ला रही है नई अमेज, अगले साल ऑटो एक्सपो में हो सकता है ग्लोबल लॉन्च
इसके साथ ही कंपनी कार के इंटीरियर को ज्यादा स्पेशियस और ज्यादा सुविधाजनक बनाने की कोशिश भी कर रही है। माना जा रहा है कि नई अमेज को केबिन स्पेस बड़ा होगा और बेहतर लैगरूम के साथ यह ज्यादा आरामदायक होगी। अभी यह भी तय नहीं है कि नई अमेज कॉम्पेक्ट सेडान श्रेणी यानि कि सब 4 मीटर में रहेगी या इसे फुल सेडान श्रेणी में उतारा जाएगा।