नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) को अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 'कोना' के लिए 120 बुकिंग मिली है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बता दें कि Hyundai Kona भारतीय बाजार में 9 जून 2019 को लॉन्च की गई थी। Hyundai Kona Electric की एक्स-शोरूम कीमत 25.30 लाख रुपये है।
Hyundai Kona भारत की पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 452 किलोमीटर का सफर तय करती है। एचएमआईएल के मुताबिक Hyundai की इस इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च के बाद से अब तक 120 ग्राहकों ने बुक किया है। इसके लॉन्च पर कंपनी ने कहा गया था कि Hyundai का लक्ष्य इसकी 500 यूनिट्स की सालाना बिक्री का है। ऐसे में इसके 120 यूनिट्स की बुकिंग कंपनी के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
कंपनी के राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख विकास जैन ने कहा कि पेश होने के सिर्फ दस दिन के भीतर कोना के लिए 120 पक्की बुकिंग आई है। यह भारतीय ग्राहकों में इसकी ऊंची स्वीकार्यता को दर्शाती है।वैश्विक स्तर पर कंपनी कनाडा, अमेरिका, यूरोप, रूस, कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में 15,000 से ज्यादा इकाइयां बेच चुकी है।
ये हैं Hyundai Kona Electric की खूबियां
- Hyundai Kona Electric भारत में पांच कलर वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है। इनमें Phantom Black, Polar White, Marina Blue, Typhoon Silver और Phantom Black Roof के साथ Polar White शामिल है।
Hyundai Kona Electric price