A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अप्रैल में हुंडई की बिक्री 3.6 फीसदी बढ़ी, 56 हजार से अधिक बेची गाड़ियां

अप्रैल में हुंडई की बिक्री 3.6 फीसदी बढ़ी, 56 हजार से अधिक बेची गाड़ियां

Hyundai Motor India ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल महीने में उसकी बिक्री में 3.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने 56,368 वाहनों की बिक्री की है।

अप्रैल में Hyundai की बिक्री 3.6 फीसदी बढ़ी, 56 हजार से अधिक बेची गाड़ियां- India TV Hindi
अप्रैल में Hyundai की बिक्री 3.6 फीसदी बढ़ी, 56 हजार से अधिक बेची गाड़ियां

कंपनी के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा, “कुल 44,758 वाहनों की बिक्री के साथ हुंडई के विकास की रफ्तार बरकरार है और वाहनों की बिक्री के मामले में इसका बेहतरीन प्रदर्शन बरकरार है।”

कंपनी ने हालांकि कहा कि अप्रैल महीने में उसके निर्यात में 3.8 फीसदी की गिरावट आई और उसने कुल 11,610 वाहनों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में यह आंकड़ा 12,069 था। वर्तमान में कंपनी अफ्रीका, मध्यपूर्व, लातिन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया प्रशांत में लगभग 87 देशों में अपने वाहन निर्यात कर रही है।

मारुति सुजुकी की बिक्री 19.5 फीसदी बढ़ी

Latest Business News