Auto Expo 2018 : किया मोटर्स ने ऑटो एक्सपो के जरिए भारत में रखा कदम, दिखाई Kia SP SUV की झलक
भारत में कदम रखने वाली नई ऑटो कंपनी किया मोटर्स ने ऑटो एक्सपो के जरिए भारत में लॉन्च होने वाली अपनी कारों को प्रदर्शित किया है। इन कारों में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाली गाड़ी Kia SP कॉन्सेप्ट रही।

2019 में बाजार में कदम रखने वाली Kia Motors की SP SUV हुंडई क्रेटा और रेनॉ कैप्टर को कड़ी टक्कर देगी। हो सकता है कि Kia SP SUV में 1.6 लीटर डीजन इंजन और किया मोटर्स द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले 1 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाए। ऑटो एक्सपो से जुड़ी हर पल की खबर, तस्वीरें और वीडियो के लिए यहां क्लिक करें।