1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने की अप्रैल से वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा, 5 से 72 हजार रुपए तक की होगी वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने की अप्रैल से वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा, 5 से 72 हजार रुपए तक की होगी वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि इस वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की कीमतों में अगले महीने से 0.5 प्रतिशत से 2.7 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

mahindra and mahindra- India TV Hindi
Image Source : MAHINDRA AND MAHINDRA mahindra and mahindra

नई दिल्ली। वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने गुरुवार को कहा कि वह अपने यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में अप्रैल से 5,000 रुपए से लेकर 73,000 रुपए तक की वृद्धि करेगी। कच्चे माल की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि इस वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की कीमतों में अगले महीने से 0.5 प्रतिशत से 2.7 प्रतिशत की वृद्धि होगी। कंपनी के अध्यक्ष (वाहन क्षेत्र) राजन वढेरा ने बयान में कहा कि इस साल जिंस के दाम में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई। इसके अलावा एक अप्रैल से नियामकीय जरूरतों को पूरा करना है। इससे लागत बढ़ेगी। हमने अपनी लागत को कम करने के लिए प्रयास किये हैं, लेकिन कीमत वृद्धि को रोकाना संभव नहीं रह गया है। 

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप कंपनी एक अप्रैल से वाहनों के दाम बढ़ाने का निर्णय किया है। इससे पहले, इसी सप्ताह फ्रांस की कार कंपनी रेनो ने क्विड के दाम में अप्रैल से 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी। 

पिछले महीने टाटा मोटर्स ने भी कच्चे माल की बढ़ती लागत तथा बाह्य आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए यात्री वाहनों के दाम में अप्रैल से 25,000 रुपए तक की वृद्धि की घोषणा की थी। 

Latest Business News