महिंद्रा ने अपनी दमदार एसयूवी XUV500 की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने हाल ही में BS6 इंजन वाली XUV500 की कीमत 13.13 लाख से 17.64 लाख रुपये तक तय की थी। अंग्रेजी अखबार फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा ने अब इसकी कीमत घटाकर 13.10 लाख से 17.55 लाख रुपये कर दी है। इससे पहले कंपनी ने पिछले हफ्ते ही XUV300 की कीमत में कटौती की थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल महिंद्रा ने XUV500 की कीमतों में कटौती का कारण नहीं बताया है। बता दें कि इस सेगमेंट में इस एसयूवी को जीप कंपास, किया सेल्टोज जैसी एसयूवी से टक्कर लेनी पड़ रही है। माना जा रहा है कि बाजार में टिके रहने के लिए कंपनी ने वाहन की कीमत में यह कटौती की है।
दाम घटाने के साथ ही महिंद्रा अपनी इस दमदार एसयूपी XUV500 पर कई आफर भी पेश कर रही है। कंपनी के डीलर्स के अनुसार इस पर महिंद्रा करीब 50,000 रुपये तक के लाभ भी दे रही है। इस एसयूवी पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट मिल रहा है। वहीं, 9000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 12,760 रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
ये हैं खूबियां
BS6 इंजन वाली महिंद्रा XUV500 में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 155hp का पावर औरर 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। फिलहाल, इस एसयूवी में 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसका ऑटोमैटिक ऑप्शन भी आ सकता है। BS6 अपग्रेड के साथ महिंद्रा ने पिछले एंट्री लेवल W3 वेरियंट को SUV मॉडल लाइनअप से हटा दिया है। मौजूदा समय में BS6 महिंद्रा XUV500 डीजल मैन्युअल कॉम्बिनेशन में ही आती है।
Latest Business News