Maruti Alto ने बनाया रिकॉर्ड, 35 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री के साथ 14वें साल भी नंबर वन
Maruti Alto को 2000 में लॉन्च किया गया था। 2006 के बाद हर 2 साल में 5 लाख Maruti Alto कारों की बिक्री हो रही है, 14 साल से यह नंबर वन कार बनी हुई है

हर 2 साल में बिकती हैं 5 लाख कारें
मारुति के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक आर एस कल्सी के मुताबिक Alto का ब्रांड जैसा इसके लॉन्च के लोकप्रिय वैसा ही आगे भी बना रहेगा, उनके मुताबिक 2006 के बाद हर 2 साल में 5 लाख नए Alto ग्राहक जुड़ रहे हैं। 2008 में Alto की बिक्री 10 लाख तक पहुंची थी और 2010 में यह 15 लाख तक पहुंच गई और अब 2018 में इसकी बिक्री 35 लाख को पार कर गई है।