मारुति की All New Swift हुई लॉन्च, बेस मॉडल की कीमत 5 लाख से कम
डीजल वर्जन में स्विफ्ट प्रति लीटर 24.8 किलोमीटर की माइलेज देती है जो इसके सेग्मेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस है और मौजूदा स्विफ्ट से 12.7 प्रतिशत अधिक है। पेट्रोल सेग्मेंट में 22 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज का दावा किया जा रहा है

मारुति की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक डीजल वर्जन में स्विफ्ट प्रति लीटर 24.8 किलोमीटर की माइलेज देती है जो इसके सेग्मेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस है और मौजूदा स्विफ्ट से 12.7 प्रतिशत अधिक है। पेट्रोल सेग्मेंट में 22 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज का दावा किया जा रहा है जो मौजूदा पेट्रोल वर्जन से 7.8 प्रतिशत अधिक होगी।
मारुति का कहना है कि नई स्विफ्ट में लगेज सपेश में 28 प्रतिशत और हेडरूब में 24 मिलीमीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई स्विफ्ट 40 मिलीमीटर चौड़ा और 20 मिलीमीटर लंबा व्हील बेस दिया गया है जिससे गाड़ी के अंदर ज्यादा स्पेस होगा।