A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. लॉन्च से पहले मारुति ने शुरू की S-Cross के नए वर्जन की बुकिंग, सिर्फ 11,000 रुपए देकर करें बुक

लॉन्च से पहले मारुति ने शुरू की S-Cross के नए वर्जन की बुकिंग, सिर्फ 11,000 रुपए देकर करें बुक

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नई S-Cross को महज 11,000 रुपए की पेमेंट देकर नेक्सा के शोरूम से बुक किया जा सकता है।

लॉन्च से पहले मारुति ने शुरू की S-Cross के नए वर्जन की बुकिंग, सिर्फ 11,000 रुपए देकर करें बुक- India TV Hindi
लॉन्च से पहले मारुति ने शुरू की S-Cross के नए वर्जन की बुकिंग, सिर्फ 11,000 रुपए देकर करें बुक

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी दमदार गाड़ी S-Cross के नए वर्जन के लॉन्च से पहले इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी इस हफ्ते के अंत तक इस गाड़ी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नई S-Cross को महज 11,000 रुपए की पेमेंट देकर नेक्सा के शोरूम से बुक किया जा सकता है।

मारुति सुजुकि ने S-Cross को सबसे पहले अगस्त 2015 में लॉन्च किया था, उस साल कंपनी ने अपनी नई शोरूम चेन नेक्सा को भी शुरू किया था और नेक्सा से सबसे पहले S-Cross को ही उतारा गया था। अबतक मारुति की तरफ से कुल 53,000 S-Cross गाडियां घरेलू मार्केट में बेची जा चुकी हैं जबकि 4,600 गाड़ियों का एक्सपोर्ट भी हुआ है।

S-Cross का जो नया मॉडल आ रहा है उसमें 1.3 लीटर का डीजल इंजन लगा होगा, साथ में स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी लगी होगी। नई गाड़ी में Idle-Stop-Start, टॉर्क असिस्ट, ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन सिस्टम और गियरशिफ्ट इंडीकेटर लगा होगा।

Latest Business News