मारुति ने विटारा ब्रेजा का ऑटोमैटिक वेरिएंट किया लॉन्च, नए फीचर्स के साथ कीमत 8.54 लाख से शुरू
देश में सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियां बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने लोकप्रिय एसयूवी मॉडल विटारा ब्रेजा में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। मारुति की तरफ से बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक विटारा ब्रेजा का ऑटोमैटिक गियर वेरिएंट लॉन्च किया गया है।

2 साल में बिकी पौने तीन लाख गाड़ियां
मारुति ने कीरब 2 साल पहले यानि मार्च 2016 में विटारा ब्रेजा को लॉन्च किया था। तब से लेकर अबतक कंपनी 2.75 लाख गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है, मार्च में खत्म हुए वित्तवर्ष 2017-18 के दौरान विटारा ब्रेजा की बिक्री में 36.7 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी हुई थी और 1.48 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी थी। कंपनी के मुताबिक हर महीने औसतन 12300 विटारा ब्रेजा की बिक्री होती है।