नई दिल्ली। साल खत्म होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। ऐसे में कार कंपनियां बढ़चढ़ कर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। इसमें जापानी कंपनी निसान भी पीछे नहीं है। निसान और इसके डेटसन ब्रांड पर दिसंबर डिस्काउंट चल रहा है। वैसे देखा जाए तो ग्राहकों के लिए भी इससे बेहतर मौका हो नहीं सकता। क्योंकि एक ओर जहां ग्राहकों को दिसंबर महीने में कारों पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं निसान सहित बहुत सी कंपनियां जनवरी में दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में इंडिया टीवी पैसा की टीम आपको बता रही है कि दिसंबर में टोयोटा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
सबसे पहले बात करते हैं निसान की छोटी कार माइक्रा की, कंपनी की इस कार पर आपको कुल 63000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 25000 रुपए का फ्री इंश्योरेंस, 30 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली 5000 रुपए की छूट शामिल है। साथ ही इस पर 7.99 फीसदी की रियायती ब्याज दर भी मिल रही है।
वहीं माइक्रा एक्टिव पर 56000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 20000 रुपए का फ्री इंश्योरेंस, 30 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली 6000 रुपए की छूट शामिल है। साथ ही इस पर 7.99 फीसदी की रियायती ब्याज दर भी मिल रही है।
अब बात करते हैं निसान की टैरानो की। इस पर भी कंपनी 77000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 45000 रुपए का फ्री इंश्योरेंस, 20 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली 12000 रुपए की छूट शामिल है। साथ ही इस पर 7.99 फीसदी की रियायती ब्याज दर भी मिल रही है।
निसान सनी पर ग्राहकों को 65000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 35000 रुपए का फ्री इंश्योरेंस, 20 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली 10000 रुपए की छूट शामिल है। साथ ही इस पर 7.99 फीसदी की रियायती ब्याज दर भी मिल रही है।