रेनॉल्ट ने भारतीय बाजार में उतारी खास फीचर्स के साथ नई डस्टर, कीमत 10.75 लाख
रेनॉल्ट ने भारतीय बाजार में उतारी खास फीचर्स के साथ नई डस्टर, कीमत 10.75 लाख
Sachin Chaturvedi
Published : May 02, 2017 01:05 pm IST, Updated : May 02, 2017 01:36 pm IST
रेनॉल्ट ने डस्टर के RxS वैरिएंट में नए फीचर्स जोड़े हैं। अब इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एयरबैग भी मिलेगा। कीमत में बदलाव नहीं किया गया है।
रेनॉल्ट ने भारतीय बाजार में उतारी खास फीचर्स के साथ नई डस्टर, कीमत 10.75 लाख
ये है नई डस्टर में नया
बाजार में मौजूद कॉम्पटीशन में आगे निकलने के लिए कंपनियां कस्टमर्स को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने की कोशिश कर रही हैं। रेनॉल्ट भी ऐसा कुछ कर रही है। कंपनी ने डस्टर आरएक्सएस में 7 इंच का एवीएन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। जो कि मल्टीपल फंक्शन के साथ कार में आपके मनोरंजन का पूरा ख्याल रखता है।