Key Highlights रेनो ने देश भर से 50 हजार क्विड हैचबैक कारों को रिकॉल किया है।रेनो मई 2015 से लेकर अक्टूबर 2016 के बीच बिकी कारों को वापस मंगाएगी।निसान ने भी हाल में लॉन्च हुई डेटसन रेडीगो को रिकॉल किया है।इन कारों की ईंधन प्रणाली में सुधार के साथ-साथ एक होज क्लिप लगाया जाना है।कंपनी ने कहा कि प्रभावित कारों की जांच मुफ्त में की जाएगी।नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने लगभग 50,000 Kwid को रिकॉल किया है। इन कारों की ईंधन प्रणाली (Fuel System) में सुधार के साथ-साथ एक होज क्लिप लगाया जाना है। Kwid भारतीय बाजार में रेनो की एंट्री लेवल की छोटी कार है।इस अवधि में बनी Kwid होंगी रिकॉलकंपनी ने एक बयान में कहा कि रेनो इंडिया 18 मई 2016 से अक्टूबर 2015 के बीच बनी 0.8 एल वैरिएंट (800 सीसी) की Kwid को खुद आगे कदम बढ़ाते हुए स्वेच्छा से रिकॉल कर रही है।इन कारों को रिकॉन कर कंपनी इनका निरीक्षण करेगी। बयान के मुताबिक कि इन कारों में एक फ्यूल होज क्लिप लगाई जाएगी।साथ ही पूरी ईंधन प्रणाली की कार्यविधि की जांच की जाएगी ताकि ईंधन आपूर्ति में अगर किसी तरह की समस्या हो तो उसका समाधान किया जा सके।कंपनी ने कहा कि प्रभावित कारों की जांच मुफ्त में की जाएगी।तस्वीरों में देखिए एंट्री सेगमेंट की कौन सी कार है बेहतरredigo kwid alto eonIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV Paisaयह भी पढ़ें : रेनॉल्ट डस्टर AT और हुंडई क्रेटा के बीच है कड़ा मुकाबला, जानिए आपके लिए कौन है बेहतरकंपनी कर रही है ग्राहकों से संपर्ककंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वह ग्राहकों से संपर्क करने की प्रक्रिया में है।उनसे नजदीकी डीलर के यहां जाने का अनुरोध किया जाएगा ताकि उनकी कारों की जांच की जा सके।रिकॉल की गई 10 फीसदी Kwid में हो सकती है खराबीसूत्रों ने बताया कि रिकॉल की गई 10 फीसदी कारों में ईंधन प्रणाली वाली खराबी हो सकती है।मतलब 5,000 Kwid में इस तरह की खामी हो सकती है।चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-सितंबर की अवधि में कंपनी ने 56,028 Kwid बेचे हैं।यह भी पढ़ें : शेवरले ने भारत में रिकॉल की 22,000 Cruze सेडान, कार के इग्नीशन सिस्टम में आई खराबीरेनो के लिए सफल साबित हुई है Kwidपिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई Kwid रेनो के लिए सफल साबित हुई।शुरुआत में यह 800 सीसी इंजन के साथ आई थी जिसकी कीमत 2.64-3.73 लाख रुपए थी।इसी साल अगस्त में रेनो ने Kwid का 1000 सीसी का वैरिएंट लॉन्च किया है जिसकी कीमत 3.95 लाख रुपए है।निसान ने भारत में डटसन रेडी गो की 932 यूनिट वापस बुलाईं जापान की ऑटो कंपनी निसान ने भारत में अपने डटसन ब्रांड से प्रवेश स्तर की कार रेडी गो की 932 कारों को वापस मंगाया है।कंपनी ने इन वाहनों के खराब ईंधन सिस्टम को ठीक करने के लिए यह कदम उठाया है।कंपनी इन कारों के फ्यूल होज की जांच करेगी और क्लिप लगाएगी।इसके लिए ग्राहकों से कोई लागत नहीं ली जाएगी।18 मई, 2016 तक विनिर्मित इकाइयाों को बाजार से वापस लिया जा रहा है।कंपनी ने इस साल 7 जून को रेडी गो को बाजार में उतारा था।अभी तक कंपनी इसकी 14,000 इकाइयां बेच चुकी है।Engine799 CCMileage25.2Maximum Power53bhp@5678rpmFuel Tank Capacity (Liters)35Maximum Torque72Nm@4388rpmSeating Capacity5Gear box5-SpeedNo. of Cylinders3