नई दिल्ली। दमदार बाइक्स बनाने के लिए देशभर में जानी जाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को अपनी नई बाइक Thunderbird X को लॉन्च किया है। कंपनी ने Thunderbird X को 350 CC और 500 CC दोनो वर्जन में उतारा है। नई Thunderbird 350 X और Thunderbird 500 X को मौजूदा Thunderbird 350 और Thunderbird 500 के मॉडल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और इसमें मौजूदा मॉडल्स के मुकाबले कई एडवांस फीचर्स भी हैं।
Royal Enfield launches new Thunderbird X
नए फीचर्स
Thunderbird X को अलग-अलग रंगो में उतारा गया है, ऐसा पहली बार है कि रॉयल एनफील्ड ने एक साथ इतने सारे रंगों में किसी मॉडल को उतारा हो। कंपनी की बाइक्स के लिए देश में लगातार बढ़ रही मांग और युवाओं को ध्यान में रखते हुए इन मॉडल्स को लॉन्च किया गया है। नए Thunderbird X में नया हेंडलबार भी लगा है जो क्रूजर बाइक को स्पोर्टी लुक देता है।
Royal Enfield launches new Thunderbird X
Thunderbird 350X में 346 CC का सिंगल स्लेंडर इंजन लगा हुआ है जो 20 Nm पर 20.7 hp ताकत देता है। Thunderbird 500X में 499 CC का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा हुआ है जो 41.3Nm पर 26.8hp की पॉवर देता है। दोनो ही बाइक्स में 5 स्पीड गियर हैं।