सुज़ुकी ने जापान में लॉन्च कर दी बेहद खूबसूरत कार एक्सबी, माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में होगा मुकाबला
मारुति सुजुकी की पैरेंट कंपनी सुजुकी ने जापान में अपनी बहु प्रतीक्षित कार एक्सबी लॉन्च कर दी है। माइक्रोएसयूवी सेगमेंट में उतरी इस कार का इंतजार लंबे समय से हो रहा था।

अब आते हैं इंजन पर्फोर्मेंस पर, इसमें कंपनी ने 1.0 लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन बलेनो आरएस में भी दिया गया है। यह इंजन 99 पीएस की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क 150 न्यूटन मीटर का है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसमें सुज़ुकी की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (एसएचवीएस) का भी इस्तेमाल किया है। ऑफ-राइडिंग के लिए ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी है।