A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. SUZUKI ने लॉन्‍च किए जिक्‍सर बाइक के स्‍पेशल एडिशन

SUZUKI ने लॉन्‍च किए जिक्‍सर बाइक के स्‍पेशल एडिशन

जापानी कंपनी SUZUKI मोटरसाइकिल इंडिया ने फेस्टिवल सीजन को देखते हुए अपनी लोकप्रिय बाइक जिक्सर और जिक्सर एसएफ का स्पेशल एडिशन बाजार में पेश किया है।

SUZUKI ने लॉन्‍च किए जिक्‍सर बाइक के स्‍पेशल एडिशन, कीमत 80,726 रुपए से शुरू- India TV Hindi
SUZUKI ने लॉन्‍च किए जिक्‍सर बाइक के स्‍पेशल एडिशन, कीमत 80,726 रुपए से शुरू

नई दिल्‍ली। जापानी कंपनी SUZUKI मोटरसाइकिल इंडिया ने फेस्टिवल सीजन को देखते हुए अपनी लोकप्रिय बाइक जिक्सर और जिक्सर एसएफ का स्पेशल एडिशन बाजार में पेश किया है। पहले से स्‍टाइलिश लुक में पेश हुई नई SUZUKI जिक्सर के स्पेशल एसपी एडिशन कीमत 80,726 रुपए (एक्‍सशोरूम दिल्‍ली) और जिक्सर एसएफ की कीमत 88,726 रुपए (एक्‍सशोरूम दिल्‍ली) रखी गई है।

ये हैं भारतीय सड़कों पर 150cc की तेजतर्रार बाइक

150 cc bikes

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

SUZUKI के मुताबिक जिक्सर एसपी और जिक्सर एसएफ एसपी, दोनों ही बाइक रियर डिस्क ब्रेक ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। बाइक को आकर्षक लुक देने के लिए इसमें रेड मरून कलर की सीट और क्लियर लेंस एलईडी टेल लाइट लगाया गया है। इसके अलावा दोनों ही जिक्‍सर बाइक मैट फिबरॉइन ग्रे और ग्लास स्पार्कल ब्लैक कलर स्कीम में उपलब्ध होगी।

Suzuki ने लॉन्‍च की नई जिक्‍सर , कीमत 79,726 रुपए

  • बाइक के स्पेशल एडिशन के इंजन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • बाइक में 155 सीसी का सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जो 14.6 बीएचपी का पावर देता है।
  • इसका टॉर्क 14Nm का का है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • SUZUKI जिक्सर बाइक में फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर मोनोशॉक लगाया गया है।

Latest Business News