A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री जून में 10% बढ़ी, जगुआर लैंड रोवर की सेल ने पकड़ी रफ्तार

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री जून में 10% बढ़ी, जगुआर लैंड रोवर की सेल ने पकड़ी रफ्तार

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री जून में 10.07 प्रतिशत बढ़कर 1,00,135 इकाई रही। इसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री भी शामिल है। इससे पिछले वर्ष जून में उसने 90,966 वाहनों की बिक्री की थी।

Tata Motors- India TV Hindi
Tata Motors

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री जून में 10.07 प्रतिशत बढ़कर 1,00,135 इकाई रही। इसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री भी शामिल है। इससे पिछले वर्ष जून में उसने 90,966 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने आज यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन और टाटा देवू की वैश्विक थोक बिक्री जून 2018 में 44,229 वाहन रही।

यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 46.25 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल इसी अवधि में बिक्री 30,241 वाहन थी। कंपनी के सभी यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री 55,906 वाहन रही , जो कि जून 2017 के 60,725 वाहनों की बिक्री की तुलना में 7.93 प्रतिशत कम है।

जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक बिक्री जून 37,490 इकाई रही। इसमें जगुआर की 10,354 और लैंड रोवर की 27,136 इकाइयां शामिल हैं।

Latest Business News