A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च की टियागो एनआरजी, 5.49 लाख रुपए से शुरू है कीमत

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च की टियागो एनआरजी, 5.49 लाख रुपए से शुरू है कीमत

टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक श्रृंखला की कार टियागो का नया संस्करण टिआगो एनआरजी बुधवार को बाजार में पेश की। एसयूवी से प्रेरित इस नई कार की शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपए (दिल्ली में एक्स शोरूम) है।

tata tiago nrg- India TV Hindi
Image Source : TATA TIAGO NRG tata tiago nrg

नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक श्रृंखला की कार टियागो का नया संस्करण टिआगो एनआरजी बुधवार को बाजार में पेश की। एसयूवी से प्रेरित इस नई कार की शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपए (दिल्ली में एक्स शोरूम) है। टियागो एनआरएजी के 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन की कीमत 5.49 लाख रुपए है, जबकि 1.05 लीटर डीजल इंजन का मूल्य 6.31 लाख रुपए है। 

टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी निदेशक और प्रबंध निदेशक गुएंटर बुश्चेक ने एक बयान में कहा कि हम बाजार में एसयूवी जैसे वाहन उतारने के बढ़ते चलन के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इसी लक्ष्य के साथ हमने आज टियागो एनआरजी को हमारे ‘अर्बन टफरोडर’ के रूप में उतारा है।

उन्होंने कहा कि इस संस्करण को बाजार में उतारने के साथ ही कंपनी टियागो ब्रांड का विस्तार कर रही है और नए वर्ग में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है और नए खरीदारों में अपनी पकड़ बना रही है। कंपनी ने अप्रैल, 2016 में टियागो कार को बाजार में उतारा था और अब तक इसकी 1.7 लाख से अधिक यूनिट बिक चुकी हैं।

Latest Business News