Tata Nano का उत्पादन लगभग बंद ही समझो, एक महीने में बनी सिर्फ 34 गाड़ियां
Nano को रतन टाटा का ड्रीम प्रोजेक्ट समझा जाता है और 10 साल पहले उन्होंने ही इसे लॉन्च किया था। लेकिन उनका यह सपना 10 साल में ही टूटता लग रहा है

2008 में हुई थी लॉन्च
Tata Motors ने Nano को 2008 में दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया था, उस समय टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने खुद इसे लॉन्च किया था, लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 1 लाख रुपए रखी गई थी और कंपनी को उम्मीद थी कि कम कीमत की वजह से देश में इसकी मांग में तेजी से इजाफा होगा। लेकिन Nano उम्मीद पर खरी नहीं उतर पायी और अब बंद होने के कगार पर पहुंच गई है।