A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फॉर्चूनर और इनोवा क्रिस्टा के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, उत्पादन बढ़ाएगी टोयोटा

फॉर्चूनर और इनोवा क्रिस्टा के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, उत्पादन बढ़ाएगी टोयोटा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा कि उसका प्रयास उसको दो नए मॉडल एसयूवी फॉर्चूनर और मल्टी परपज वाहन (एमपीवी) इनोवा क्रिस्टा का प्रतीक्षा समय कम करना है।

फॉर्चूनर और इनोवा क्रिस्टा के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, उत्पादन बढ़ाएगी टोयोटा- India TV Hindi
फॉर्चूनर और इनोवा क्रिस्टा के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, उत्पादन बढ़ाएगी टोयोटा

कंपनी के निदेशक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एंड मार्केटिंग) एन. राजा ने बताया, “हम प्रतीक्षा समय को कम करने के प्रयास में जुटे हैं। नए फॉर्चूनर के साथ इनोवा क्रिस्टा का उत्पादन कर्नाटक के बिडाडी के संयंत्र 1 में किया जा रहा है, जिसकी सालाना निर्माण क्षमता एक लाख वाहनों की है, जो फिलहाल अपनी 90-95 फीसदी क्षमता से चल रही है।”

राजा ने कहा, “फिलहाल नए फॉर्चूनर का प्रतीक्षा समय तीन महीनों का है और हमारा प्रयास इस प्रतीक्षा समय को कम से कम करने का है, ताकि हम अपने ग्राहकों को वाहन की डिलीवरी कर पाएं।” वहीं, इनोवा का प्रतीक्षा समय तीन हफ्तों से लेकर एक महीने तक है।

Latest Business News