फॉक्सवेगन ने 6 लाख रुपए घटाईं Polo GTI की कीमत, अब यह है इस कार की एक्स शोरूम कीमत
फॉक्सवेगन ने 6 लाख रुपए घटाईं Polo GTI की कीमत, अब यह है इस कार की एक्स शोरूम कीमत
Sachin Chaturvedi
Published : Jul 19, 2017 01:06 pm IST, Updated : Jul 19, 2017 05:05 pm IST
फॉक्सवैगन ने एक बार फिर भारतीय कार बाजार में धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक पोलो GTI की कीमतों में 6 लाख रुपए की कटौती कर दी है।
फॉक्सवेगन ने 6 लाख रुपए घटाए Polo GTI के दाम , अब यह है इस कार की एक्स शोरूम कीमत
यह कार दूसरी हैचबैक कारों से कहीं ज्यादा महंगी है, क्योंकि इसके फीचर्स ही काफी बेमिसाल हैं। कंपनी ने पोलो GTI में वहीं कलर कॉम्बिनेशन दिया है जो 70 की दशक में गोल्फ GTI में मिला करते थे। इस कार का इंटीरियर भी पुराने ज़माने की गोल्फ GTI जैसा ही है। भारत में पोलो GTI का मुकाबला बीएमडब्ल्यू की मिनी कूपर S और फिएट अबार्थ 595 से है।