Key Highlights फॉक्सवेगन ने भारत में अपनी हैचबैक कार पोलो का नया संस्करण पेश किया है।यह कार स्टैंडर्ड पोलो के मुकाबले 50000 रुपए ज्यादा महंगी है।इस कार में हाल में लॉन्च हुई कार एमियो से कई फीचर्स लिए गए हैं।प्रीमियम सेगमेंट में इस कार का सीधा मुकाबला आई20 और बोलेनो से होगा।नई दिल्ली। जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवेगन ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कार Polo का एक नया अवतार पेश किया है। कंपनी की यह नई कार Polo ऑलस्टार के नाम से बाजार में आई है।ऑलस्टार की बेसिक डिजाइन Polo के जैसी ही हैं। लेकिन इसके कई फीचर्स नई सेडान कार एमियो से भी लिए गए हैं।भारतीय बाजार में ऑलस्टार Polo की पोजिशन प्रीमियम हैचबैक कार की होगी। वहीं यहां इसका मुकाबला मारुति सुजुकी की बलेनो, होंडा की जैज़ और हुंडई एलीट i20 से होगा।यह भी पढ़ें – ऑटोमैटिक Hyundai elite i20 का मुकाबला बलेनो, जैज़ और पोलो से, जानिए कौन है बेहतरतस्वीरों में देखिए ऑटोमैटिक हैचबैक गाड़ियांautomatic hatchback cars 3 lac-10lacIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV Paisaएक्सटीरियरबाहर से देखने पर यह कार हूबहू एमियो जैसी लगेगी, बस अंतर बूट स्पेस का है।साइड में नए डिजायन वाले 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।स्टैंडर्ड Polo में आने वाले कॉपर ऑरेंज और कार्बन स्टील को छोड़कर बाकी कलर का ऑप्शन मिलेंगे।केबिनस्टैंडर्ड पालो के मुकाबले इस कार के अंदर काफी बदलाव देखने को मिलेंगे।फ्रंट आर्मरेस्ट में स्टोरेज़ की सुविधा और पीछे की तरफ एसी वेंटस दिए गए हैं।एल्यूमिनियम वाले क्लच, ब्रेक और एक्सीलेटर पैडल दिए गए हैं।नई सीट अपलोल्स्ट्री वर्टिकल कंट्रास्ट लाइनों के साथ दी गई है।यह भी पढ़ें – रेनो ने 50,000 Kwid किया रिकॉल, ईंधन प्रणाली में है खराबीइंजनइंजन की बात करें तो यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों विकल्पों में मिलेगी।पेट्रोल में 1.2 लीटर का एमपीआई इंजन 75 पीएस की ताकत और 110 एनएम का टॉर्क देगा।डीज़ल वर्जन में 1.5 लीटर का टीडीआई इंजन की ताकत 90 पीएस और टॉर्क 230 एनएम है।दोनों ही इंजन 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे।निष्कर्षकुल मिलाकर Polo ऑलस्टार स्टैंडर्ड पोलो से ज्यादा बेहतर पैकेज है। सेंटर आर्मरेस्ट और पीछे वाले एसी वेंट इसे एक प्रैक्टिकल हैचबैक बनाते हैं। कीमत के बारे में अभी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, संभावना है कि इसके दाम स्टैंडर्ड पोलो के टॉप वेरिएंट हाईलाइऩ से 50 हजार रूपए तक ज्यादा होंगे।Source: cardekho.com