A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फॉक्‍सवैगन ने पेश किए पोलो और वेंटो के अपडेट वेरिएंट, कार में हुए ये बड़े बदलाव

फॉक्‍सवैगन ने पेश किए पोलो और वेंटो के अपडेट वेरिएंट, कार में हुए ये बड़े बदलाव

फॉक्‍सवैगन ने दो दिन पहले अपनी पोलो का 1 लीटर वैरिएंट पेश करने के बाद अब अपनी पोलो और वेंटो रेंज का अपडेट किया है। कार का लुक लगभग वहीं है लेकिन कंपनी ने इसे नई ट्रिम में लॉन्‍च किया है।

VW- India TV Hindi
VW

नई दिल्ली। फॉक्‍सवैगन ने दो दिन पहले अपनी पोलो का 1 लीटर वैरिएंट पेश करने के बाद अब अपनी पोलो और वेंटो रेंज का अपडेट किया है। कार का लुक लगभग वहीं है लेकिन कंपनी ने इसे नई ट्रिम में लॉन्‍च किया है। यह ट्रिम कार के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में ही उपल्‍ब्‍ध होगी। वेंटो स्पॉर्ट ट्रिम केवल हाईलाइन और हाईलाइन प्लस वेरिएंट्स में ही अवेलेबल होगी। यह ट्रिम 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ मिलेगा। फोक्सवैगन वेंटो के कुल 14 वेरिएंट्स आते हैं। इनकी कीमत 8.19 लाख रुपए से 13.76 लाख रुपए के बीच है। जबकि नई वेंटो स्पॉर्ट की कीमत 11.44 लाख रुपए से शुरू होकर 14.17 लाख रुपए तक जाती है।

फोक्सवैगन पोलो की बात की जाए तो इसके 1.0 लीटर पेट्रोल कम्फर्टलाइन वेरिएंट में स्पॉर्ट ट्रिम अवेलेबल होगी। वेंटो स्पॉर्ट में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 16 इंच के व्‍हील दिए गए हैं। इसके साथ ही ब्लैक आउटसाइड रियर व्यू वाला शीश लगाया गया है। रूफ, पिछले दरवाजों, डेकल्स से लेकर बूट स्पॉअलर तक, सबकुछ काले रंग का है। वहीं पोलो पेस में डायमंड कट वाले 15 इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं।

फोक्सवैगन पोलो की नई रेंज में 1.0 लीटर नैचरल पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। फोक्सवैगन पोलो के नए मॉडल का मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज आदि कारों से होगा।

Latest Business News