देश का ऑटोमोबाइल मार्केट जितना तेजी से डेवलप हो रहा है, यहां उतनी ही तेजी से कॉम्पिटीशन भी बढ़ता जा रहा है। भारत में मात्र ₹4,69,990 (एक्स-शोरूम प्राइस) में 6 Airbags वाली कार लॉन्च हो गई है। ये अभी देश की सबसे सस्ती 6 एयरबैग वाली कार है। इतना ही नहीं, यहां हम जिस कार की बात कर रहे हैं, उसके सीएनजी वैरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस सिर्फ 5,79,990 रुपये से शुरू है। जी हां, यहां हम टाटा की नई टिऐगो की बात कर रहे हैं। टाटा ने 28 मई को ही टिऐगो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। टाटा की नई टिऐगो 6 एयरबैग्स के साथ आने वाली सबसे सस्ती पेट्रोल कार के साथ, सबसे सस्ती सीएनजी कार भी बन गई है। टाटा मोटर्स के इस नए लॉन्च ने देश के पूरे ऑटो मार्केट में तहलका मचा दिया है।
कब शुरू होगी टाटा टिऐगो फेसलिफ्ट की डिलीवरी
टाटा के अलावा, भारत में बिजनेस करने वाली कोई भी दूसरी कंपनी इस रेट पर 6 एयरबैग्स के साथ कोई कार नहीं बेचती है। टाटा टिऐगो से पहले, इसी साल लॉन्च हुई टाटा की ही नई पंच 6 एयरबैग्स और 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग वाली सबसे सस्ती कार थी। लेकिन, अब टाटा की टिऐगो ने टाटा पंच से उसका ये खिताब छीन लिया है। टाटा मोटर्स ने नई टिऐगो की बुकिंग्स शुरू कर दी है। इसके अलावा, आप नई टिऐगो की टेस्ट ड्राइव के लिए भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं। 28 मई को लॉन्च हुई इस नई कार की जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में डिलीवरी शुरू हो सकती है।
टाटा टिऐगो के सभी वैरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग्स
टाटा टिऐगो के सीएनबी वैरिएंट्स की बात करें तो इसका शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस मात्र 5,79,990 रुपये से शुरू होता है और 8,54,990 रुपये तक जाता है। टाटा ने अपनी इस नई हैचबैक कार को सीएनजी पावरट्रेन के साथ 5 अलग-अलग वैरिएंट्स- स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, प्योर प्लस ए और क्रिएटिव में लॉन्च किया है। स्मार्ट वैरिएंट, इसका बेस मॉडल है। जबकि, क्रिएटिव वैरिएंट इसका टॉप मॉडल है। टाटा अपनी नई टिऐगो में बेस मॉडल के साथ ही 6 एयरबैग्स ऑफर कर रही है। टिऐगो के क्रिएटिव वैरिएंट में आपको 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस मोबाइल चार्जर समेत सभी एडवांस फीचर्स उपलब्ध हैं।
Latest Business News