साल के आखिरी महीने में लग्जरी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। दिसंबर में BMW अपनी कारों पर ₹2 लाख तक का बेनिफिट दे रही है, वहीं Audi, Mercedes-Benz समेत कई अन्य प्रीमियम कार ब्रांड्स भी आकर्षक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और फाइनेंस ऑफर्स लेकर आए हैं। ऐसे में नई लग्जरी कार घर लाने से पहले जान लेना जरूरी है कि किस ब्रांड पर कितना फायदा मिल रहा है और कौन-सा ऑफर आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है।
BMW की कार पर 2 लाख रुपये तक का बेनिफिट
बीएमडब्ल्यू इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अगर आप दिसंबर में बीएमडब्ल्यू की लग्जरी कारें खरीदते हैं तो आपको 1.50 लाख से लेकर 2 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल सकता है। BMW 5 और BMW 3 Series के मॉडल पर आपको 1.50 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल सकता है। इसी तरह, BMW X3, BMW X5 और BMW X7 जैसी कारों पर 2 लाख रुपये तक का फायदा ले सकते हैं।
इन कारों पर है ऑफर
The BMW 3 Series Long Wheelbase 330Li M Sport
The BMW 5 Series Long Wheelbase 530Li M Sport
The BMW X1 sDrive18i M Sport
The BMW X3 xDrive20 M Sport
The BMW X5 xDrive40i
The BMW X7 xDrive40i M Sport
यहां ध्यान रहे, सभी ऑफर BMW डीलरशिप की ओर से हैं। इसके लिए अपने नज़दीकी अधिकृत BMW डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। बता दें, कॉर्पोरेट लाभ व्यक्ति-व्यक्ति के अनुसार अलग-अलग होंगे। अंतिम ऑफर राज्य दर राज्य अलग-अलग हो सकते हैं।
Latest Business News