A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हीरो मोटोकॉर्प की थोक बिक्री में 43% की भारी गिरावट, बजाज ऑटो और अशोक लेलैंड की सेल भी घटी

हीरो मोटोकॉर्प की थोक बिक्री में 43% की भारी गिरावट, बजाज ऑटो और अशोक लेलैंड की सेल भी घटी

बजाज ऑटो की भी अप्रैल में कुल बिक्री सालाना आधार पर 6 प्रतिशत घटकर 3,65,810 यूनिट रह गई।

hero motocorp, hero motocorp sales, hero motocorp sales in april 2025, bajaj auto, bajaj auto sales,- India TV Hindi
Image Source : HERO MOTOCORP बजाज ऑटो की बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट

Automobile Sales Data: हीरो मोटोकॉर्प की अप्रैल में थोक बिक्री 43 प्रतिशत घटकर 3,05,406 यूनिट रह गई। कंपनी ने अपनी धारूहेड़ा, गुरुग्राम, हरिद्वार और नीमराणा फैसिलिटी में 17-19 अप्रैल तक अस्थायी रूप से उत्पादन रोक दिया था जो थोक बिक्री में गिरावट की मुख्य वजह रही। अप्रैल 2024 में कंपनी की थोक बिक्री 5,33,585 यूनिट रही थी। हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री अप्रैल में घटकर 2,88,524 यूनिट रह गई, जो अप्रैल 2024 में 5,13,296 यूनिट थी। एक्सपोर्ट 16,882 यूनिट रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 20,289 यूनिट था। कंपनी के अनसार, अप्रैल में उसके इंटरनल कम्बस्चन इंजन (आईसीई) टू-व्हीलर्स के लिए 5.05 लाख रजिस्ट्रेशन किए गए।

बजाज ऑटो की बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट

बजाज ऑटो की भी अप्रैल में कुल बिक्री सालाना आधार पर 6 प्रतिशत घटकर 3,65,810 यूनिट रह गई। कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में 3,88,256 गाड़ियां बेची थी। बजाज ऑटो ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 2,20,615 यूनिट रह गई, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में ये 2,49,083 यूनिट रही थी। हालांकि, एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 1,45,195 यूनिट हो गया। ये अप्रैल 2024 में 1,39,173 यूनिट था।

अशोक लेलैंड की बिक्री भी अप्रैल में घटी

इसी तरह, कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड की भी अप्रैल में कुल बिक्री 6 प्रतिशत घटकर 13,421 यूनिट रह गई। अप्रैल 2024 में उसने 14,271 गाड़ियां बेची थी। अशोक लेलैंड ने एक बयान में कहा कि अप्रैल में घरेलू बिक्री 7 प्रतिशत घटकर 12,509 यूनिट रह गई, जबकि अप्रैल 2024 में ये 13,446 यूनिट थी। घरेलू बाजार में मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत घटकर 7,406 यूनिट रही। ये एक साल पहले इसी महीने में 8,611 यूनिट थी। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री बढ़कर 5,103 यूनिट हो गई जो अप्रैल 2024 में 4,835 यूनिट रही थी। 

Latest Business News