A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Hyundai CRETA का समर एडिशन लॉन्च, ₹12.06 लाख है कीमत, जानें खूबियां और पूरी डिटेल

Hyundai CRETA का समर एडिशन लॉन्च, ₹12.06 लाख है कीमत, जानें खूबियां और पूरी डिटेल

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी को नए कलेवर के साथ पेश किया है। कंपनी को इस ए़डिशन की बिक्री को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

पॉपुलर एसयूवी Hyundai Creta का नया समर एडिशन।- India TV Hindi
Image Source : HYUNDAI पॉपुलर एसयूवी Hyundai Creta का नया समर एडिशन।

हुंडई मोटर इंडिया ने गुरुवार, 9 अप्रैल को अपनी पॉपुलर एसयूवी Hyundai Creta का नया समर एडिशन लॉन्च कर दिया, जिसकी शुरुआती कीमत ₹12.06 लाख रखी गई है। कंपनी ने इस खास एडिशन में कई नए फीचर्स और कॉस्मेटिक अपडेट्स जोड़े हैं, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। अगर आप इस गर्मी में एक स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए इस नए समर एडिशन की खासियतें, इंजन ऑप्शन और पूरी डिटेल।

वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन जान लें

कंपनी ने इस SUV को कंपनी ने कई वैरिएंट्स में पेश किया है, जिनमें E, EX, EX SE^, EX(O), EX(O) SE^, S(O), S(O) SE^, S(O) Knight, S(O) Knight SE^, SX, SX SE^, SX Premium, SX Premium SE^, King और King Knight शामिल हैं। इतने व्यापक विकल्पों के साथ ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही वैरिएंट चुन सकते हैं। वहीं, कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इसे मोनो टोन में पेश किया गया है, जिसमें टाइटेनियम ब्लैक, टाइटन ग्रे मैट, एटलस व्हाइट, स्टाररी नाइट और टाइटेनियम ब्लैक मैट जैसे आकर्षक रंग शामिल हैं।

इतने इंजन विकल्प में उपलब्ध

इंजन
1.5 l MPi पेट्रोल | 1.5 l U2 CRDi डीज़ल | 1.5 l Turbo GDi पेट्रोल

ट्रांसमिशन 
MT, IVT | MT, AT | DCT

अधिकतम पावर 
84.4 kW (115 PS) @ 6300 r/min (1.5 l MPi पेट्रोल)
85 kW (116 PS) @ 4000 r/min (1.5 l U2 CRDi डीज़ल)
117.5 kW (160 PS) @ 5500 r/min (1.5 l Turbo GDi पेट्रोल)

अधिकतम टॉर्क
143.8 Nm (14.7 kgm) @ 4500 r/min (1.5 l MPi पेट्रोल)
250 Nm (25.5 kgm) @ 1500-2750 r/min (1.5 l U2 CRDi डीज़ल)
253 Nm (25.8 kgm) @ 1500-3500 r/min (1.5 l Turbo GDi पेट्रोल)

मिलेंगे ये फीचर्स

Creta के नए समर एडिशन में रियर विंडो सनशेड, डायनामिक गाइडलाइन्स वाला रियर कैमरा, पुश बटन स्टार्ट और मोशन सेंसर वाली स्मार्ट की, 26.03 cm (10.25”) मल्टी डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर, डैशकैम, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर (BVM), सराउंड व्यू मॉनिटर (SVM) और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं। इसके अलावा, नई SUV के एक्सटीरियर को और ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न बनाने के लिए कंपनी ने इसमें कई एडवांस लाइटिंग और स्टाइलिंग फीचर्स दिए हैं। इसमें क्वाड बीम एलईडी हेडलैम्प्स, होराइजन एलईडी पोजिशनिंग लैंप और DRLs के साथ शानदार विजिबिलिटी मिलती है, जबकि एलईडी टेल लैम्प्स इसकी रियर प्रोफाइल को और आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा, R16 ड्यूल-टोन स्टाइल्ड स्टील व्हील्स इसके लुक को और दमदार बनाते हैं, जिससे यह SUV सड़क पर अलग पहचान बनाती है।

Latest Business News