1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ₹3.5 लाख तक के डिस्काउंट पर अप्रैल में कार खरीदने का मौका, मारुति-महिंद्रा और टाटा दे रहे बंपर ऑफर

₹3.5 लाख तक के डिस्काउंट पर अप्रैल में कार खरीदने का मौका, मारुति-महिंद्रा और टाटा दे रहे बंपर ऑफर

कार खरीदने की कर ली है तैयारी तो अप्रैल में आप मारुति-महिंद्रा और टाटा की पसंदीदा कारें भारी छूट और सुविधाओं के साथ अपने घर ला सकते हैं। आपको कुछ अतिरिक्त लाभ भी मिल सकते हैं।

शोरूम में खड़ी कारें।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शोरूम में खड़ी कारें।

अप्रैल 2026 में नई कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। देश की प्रमुख ऑटो कंपनियां- मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो पर आकर्षक छूट और फायदे दे रही हैं। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर ये ऑफ़र अधिकतम 3.50 लाख रुपये तक पहुंच रहे हैं। यह पहल नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ आई है, जब FY2026 में पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री का प्रदर्शन मजबूत रहा। इस दौरान मारुति सुजुकी ने अपनी लीड बरकरार रखी, जबकि टाटा और महिंद्रा बिक्री के मामले में हुंडई से आगे निकल गए।

मारुति सुजुकी के ऑफर्स

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी अपने Nexa पोर्टफोलियो पर सबसे ज्यादा छूट दे रही है, जहां लाभ 2.15 लाख रुपये तक है।
Fronx पर लगभग 55,000 रुपये तक के फायदे
Grand Vitara पर 1.07 लाख रुपये तक की छूट
Invicto MPV पर सबसे ज्यादा ऑफ़र

Arena लाइनअप में (Alto K10, WagonR, Swift आदि):
अधिकतम 45,000 रुपये तक के ऑफ़र
एंट्री-लेवल मॉडल्स (Alto K10, S-Presso, WagonR, Celerio) पर 37,500 रुपये तक के फायदे
Dzire और Ertiga पर इस महीने कोई ऑफ़र नहीं
हुंडई के ऑफ़र्स

हुंडई 60,000 रुपये तक के दे रही है लाभ
Grand i10 Nios और Alcazar: 60,000 रुपये तक
i20: 50,000 रुपये तक
Verna: 35,000 रुपये तक
Aura: 15,000 रुपये तक

इसके अलावा, 20,000 रुपये तक के अतिरिक्त लाभ भी मिल सकते हैं। हालांकि Creta और Venue जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर कोई ऑफ़र नहीं दिया जा रहा। FY26 में हुंडई की घरेलू बिक्री में 2.3% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे कंपनी चौथे स्थान पर खिसक गई।

टाटा मोटर्स के ऑफर्स

टाटा मोटर्स अपने ICE (पेट्रोल-डीजल) पोर्टफोलियो पर 55,000 रुपये तक की छूट दे रही है:
Curvv: 55,000 रुपये तक
Harrier और Safari: 45,000 रुपये तक
Tiago, Tigor और Nexon: लगभग 30,000 रुपये तक
इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर खास ऑफ़र्स

टाटा अपने EV सेगमेंट में सबसे बड़े फायदे दे रही है:
Curvv.ev: 3.50 लाख रुपये तक
Harrier.ev: 2.75 लाख रुपये तक
Tiago.ev और पुराने Punch.ev: 1.60 लाख रुपये तक
Nexon.ev: 70,000 रुपये तक

नए Punch.ev और Tigor.ev पर इस महीने कोई ऑफ़र नहीं है। FY26 में टाटा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लगभग 40% मार्केट शेयर के साथ देश की सबसे बड़ी EV कंपनी बनी रही।

ऑफ़र्स में क्या शामिल है?

इन सभी कंपनियों के ऑफर्स में आमतौर पर शामिल हैं- कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और लॉयल्टी बेनिफिट। ये सभी ऑफर अप्रैल 2026 के अंत तक वैध हैं, हालांकि इनकी वास्तविक राशि शहर, डीलरशिप और वेरिएंट के अनुसार बदल सकती है।

Latest Business News