A
Hindi News पैसा ऑटो मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara की दिखाई झलक , सिंगल चार्ज में मिलेगी 543 किमी की रेंज- चेक करें फीचर्स

मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara की दिखाई झलक , सिंगल चार्ज में मिलेगी 543 किमी की रेंज- चेक करें फीचर्स

भारत में मारुति सुजुकी ई-विटारा 7 अलग-अलग कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगी। ये इलेक्ट्रिक कार दो अलग बैटरी पैक- 49kWh और 61kWh के साथ आएगी।

maruti suzuki e vitara, e vitara, e vitara range, e vitara price, e vitara price in india, e vitara - India TV Paisa Image Source : MARUTI SUZUKI जबरदस्त एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी ई-विटारा

दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने मंगलवार को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara को अनवील कर दिया। मारुति की ये इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 543 किमी की रेंज देगी। मारुति सुजुकी ई-विटारा के साथ BaaS (Battery-as-a-Service) सब्सक्रिप्शन देगी, जिससे वे एक फ्लेक्सिबल प्लान के जरिए बैटरी पैक एक्सेस कर सकेंगे। इतना ही नहीं, ग्राहकों को गाड़ी की बैटरी पर बायबैक का भी ऑप्शन मिलेगा। कंपनी ने बताया कि जनवरी 2026 में ई-विटारा की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। मारुति की ये इलेक्ट्रिक कार 2WD के साथ-साथ 4WD ऑप्शन के साथ आएगी। मारुति सुजुकी आने वाले दिनों में अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करेगी, जिसके बाद इसकी कीमतों का भी खुलासा हो जाएगा।

जबरदस्त एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी ई-विटारा

मारुति ने e-Vitara में सेफ्टी का खास ध्यान रखा है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार में 7 एयरबैग होंगे, जिनमें ड्राइवर के पैरों की सुरक्षा के लिए एक अलग से एयरबैग है। इसमें ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट भी है। इसके अलावा, इस कार में लेवल-2 ADAS, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल, मल्टी-कोलाइजन ब्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे कई एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे। कार के साथ आने वाली शानदार सेफ्टी फीचर्स की वजह से इसे भारत NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी प्राप्त हुई है। इसे व्यस्कों के साथ-साथ बच्चों दोनों के प्रोटेक्शन में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

2 अलग-अलग बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई ई-विटारा

भारत में मारुति सुजुकी ई-विटारा 7 अलग-अलग कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगी। ये इलेक्ट्रिक कार दो अलग बैटरी पैक- 49kWh और 61kWh के साथ आएगी। इसमें 61kWh बैटरी पैक को डुअल-मोटर ऑल व्हील ड्राइव के साथ आएगी। सिंगल मोटर वाली 49kWh बैटरी 142 BHP का पावर जनरेट करती है, वहीं दूसरी ओर सिंगल मोटर वाली 61kWh बैटरी 172 BHP तक का पावर जनरेट करेगी। जबकि, डुअल मोटर वाली 61 kWh बैटरी 178 BHP का पावर आउटपुट देगी। मारुति सुजुकी ई विटारा की हाई कैपेसिटी बैटरी, जिसमें 120 लिथियम आयन बेस्ड सेल हैं, जिनकी ऑपरेटिंग रेंज -30°C से लेकर 60°C तक है। 

Latest Business News