Maruti Suzuki Victoris Price: देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी ने 3 सितंबर को अपनी एंट्री-एसयूवी सेगमेंट की नई कार विक्टोरिस को पेश किया था। कंपनी ने आज विक्टोरिस के सभी वैरिएंट्स की कीमतों की भी घोषणा कर दी है। मारुति सुजुकी विक्टोरिस की एक्स-शोरूम कीमत 10,49,900 रुपये से शुरू होकर 19,98,900 रुपये तक होगी। सीएनजी वैरिएंट में इस कार की कीमत 11,49,900 रुपये से शुरू होकर 14,56,900 रुपये तक होगी। बताते चलें कि मारुति सुजुकी विक्टोरिस को Bharat NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
22 सितंबर से शुरू होगी विक्टोरिस की बिक्री
मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस के लिए पहले ही बुकिंग शुरू कर दी थी। हालांकि, इस कार की बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी। मारुति सुजुकी की ये नई कार तमाम लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। मारुति सुजुकी विक्टोरिस मार्केट में तहलका मचाई हुई हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सॉन, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक जैसी कारों को टक्कर देगी। मारुति सुजुकी विक्टोरिस में एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट समेत लेटेस्ट डिजिटल फीचर्स हैं और ये भारतीय सड़कों पर कंपनी की पहली कार होगी जो लेवल 2 ADAS के साथ आई है।
विक्टोरिस के फीचर्स पर एक नजर
मारुति की इस कार में आपको एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल-होल्ड असिस्ट जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट पावर्ड टेलगेट शामिल हैं। मारुति की इस नई कार में बाकी गाड़ियों की तरह 6 एयरबैग होंगे। पावरट्रेन ऑप्शन में ये कार पेट्रोल, अंडरबॉडी CNG टैंक और हाइब्रिड सेटअप के साथ लॉन्च की गई है, जिससे आपको अच्छा-खासा बूट स्पेस मिलेगा।
21 अलग-अलग वैरिएंट में उपलब्ध होगी कार
Image Source : Maruti Suzuki21 अलग-अलग वैरिएंट में उपलब्ध होगी कार
मारुति सुजुकी विक्टोरिस को 3 अलग इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। पहले ऑप्शन में आपको माइल्ड हाइब्रिड के साथ 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, दूसरे ऑप्शन में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा और तीसरे ऑप्शन में आपको 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का भी ऑप्शन मिलेगा। ये नई कार 6 अलग वैरिएंट्स- LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O) में उपलब्ध होगी। मारुति सुजुकी विक्टोरिस अलग-अलग पावरट्रेन के साथ कुल 21 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 10,49,900 रुपये होगी, जबकि इसके टॉप मॉडल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT की कीमत 19,98,900 रुपये होगी।
Latest Business News