A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Mahindra THAR अब सिर्फ ₹9.99 लाख में भी हो गई लॉन्च, 3 डोर एसयूवी को लेकर जानें सबकुछ

Mahindra THAR अब सिर्फ ₹9.99 लाख में भी हो गई लॉन्च, 3 डोर एसयूवी को लेकर जानें सबकुछ

महिंद्रा ने इस नई थार को 3 डोर के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। कम बजट में भी अब थार की सवारी की जा सकती है।

नई महिंद्रा थार 2025- India TV Hindi
Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट नई महिंद्रा थार 2025

घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बेहद पॉपुलर एसयूवी Mahindra THAR  का एक नया अवतार शुक्रवार को बाजार में पेश किया गया। खास बात यह है कि इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत महज 9.99 लाख रुपये है, जो 16.99 लाख रुपये तक जाती है। इस लॉन्च से अब उन थार प्रेमियों को कंपनी ने एक विकल्प उपलब्ध करा दिया है जो थार खरीदने की ख्वाहिश रखते हैं लेकिन उनका बजट कम है। महिंद्रा ने इस नई थार को 3 डोर के साथ पेश किया है। नई थार बिल्कुल नए ब्लैक थीम वाले डैशबोर्ड और नया स्टीयरिंग व्हील के साथ पेश की गई है जो इसको एक अलग लेवल पर ले जाते हैं। 

तीन इंजन ऑप्शन में है उपलब्ध

इंजन पावर टॉर्क
2.0 mStallion Petrol 112 kW@5000 r/min 300 Nm@1250-3000 r/min (MT)
320 Nm@1500-3000 r/min (AT)
2.2L mHawk Diesel 97 kW@3750 r/min 300 Nm@1600-2800 r/min (MT & AT)
D117 CRDe Diesel 87.2 kW@3500 r/min 300 Nm@1750-2500 r/min (MT)

नई थार में क्या है खास

आईकोनिक डिजाइन
डुअल-टोन बंपर के साथ विशिष्ट फ्रंट ग्रिल
नए स्टीयरिंग व्हील के साथ बिल्कुल नया ब्लैक थीम वाला डैशबोर्ड
छह कलर ऑप्शन, जिनमें दो नए - टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे शामिल हैं

आराम और सुविधा

नया सेंटर कंसोल जिसमें स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और रियर एसी वेंट शामिल हैं
दरवाजे पर लगे पावर विंडो, आंतरिक रूप से संचालित फ्यूल लिड, डेड पेडल (एटी)
रियर वॉश और वाइपर, ए-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल, रियर व्यू कैमरा

स्मार्ट तकनीक

एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 26.03 सेमी एचडी इंफोटेनमेंट स्क्रीन
टाइप-सी यूएसबी पोर्ट (आगे और पीछे), एडवेंचर स्टैट्स जेन II

कंपनी ने क्या कहा

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीज़न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि पिछले कुछ सालों में, थार सिर्फ़ एक एसयूवी से कहीं बढ़कर बन गई है, यह आजादी, रोमांच और एक ऐसी जीवनशैली का प्रतीक है जो हमारे ग्राहकों के साथ गहराई से जुड़ती है। महिंद्रा में, हम अपने ग्राहकों की बात सुनने और उनकी जरूरतों के अनुसार ढलने के लिए प्रतिबद्ध हैं, यही वजह है कि नई थार उनकी प्रतिक्रिया और अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने के हमारे समर्पण, दोनों को दर्शाती है।

Latest Business News