1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. NISSAN की नई एमपीवी 'Gravite' भारत में होगी लॉन्च, कंपनी ने उठाया पर्दा, ये दो कारें भी देंगी दस्तक

NISSAN की नई एमपीवी 'Gravite' भारत में होगी लॉन्च, कंपनी ने उठाया पर्दा, ये दो कारें भी देंगी दस्तक

डिजाइन के लिहाज से Nissan Gravite को खास तौर पर फैमिली कार सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ दोबारा मजबूत करने की पहल कर रही है।

आने वाली एमपीवी Nissan Gravite की एक झलक।- India TV Hindi
Image Source : NISSAN आने वाली एमपीवी Nissan Gravite की एक झलक।

निसान इंडिया एक नई सब-4 मीटर एमपीवी लेकर आ रही है। कंपनी ने गुरुवार को इसका नाम अनाउंस कर दिया। यह नई एमपीवी NISSAN Gravite के नाम से आएगी। NISSAN Gravite जनवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है और मार्च तक शोरूम में उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ दोबारा मजबूत करने की पहल कर रही है। इसी दिशा में कंपनी तीन बिल्कुल नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिनमें कॉम्पैक्ट एसयूवी Tekton, एक नई 7-सीटर एसयूवी और एक सब-4 मीटर एमपीवी शामिल है। जहां निसान पहले ही Tekton SUV की झलक दिखा चुकी है, वहीं अब कंपनी ने अपनी आने वाली सब-4 मीटर MPV के एक्सटीरियर डिजाइन का खुलासा कर दिया है।

फ्रंट में नई डिजाइन वाली ग्रिल

Nissan Gravite को Renault Triber के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। इसके फ्रंट में नई डिजाइन वाली ग्रिल, शार्प और स्लीक हेडलैंप्स और रिडिजाइन्ड बंपर दिए गए हैं, जो इसे Triber से अलग और ज्यादा आकर्षक लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल और रियर हिस्से में भी हल्के लेकिन असरदार बदलाव किए गए हैं, जिससे MPV का ओवरऑल लुक ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आता है।

फैमिली कार सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया

डिजाइन के लिहाज से Nissan Gravite को खास तौर पर फैमिली कार सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी बॉक्सी बॉडी बेहतर केबिन स्पेस का संकेत देती है, जबकि हाई स्टांस और लंबी रूफलाइन इसे एसयूवी जैसा मजबूत और स्टाइलिश अपील देती है। Tekton कॉम्पैक्ट SUV और अपकमिंग 7-सीटर SUV के साथ Gravite MPV से कंपनी को उम्मीद है कि वह फैमिली कार सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर पाएगी। आने वाले समय में इस MPV के फीचर्स, इंजन विकल्प और कीमत को लेकर और भी जानकारियां सामने आने की संभावना है।

मेड इन इंडिया कार

कंपनी ने आज बताया कि Nissan Gravite कार पूरी तरह से मेड इन इंडिया है और इंडिया के लिए बनाई गई है।

Latest Business News