1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ओला इलेक्ट्रिक का नया ई-स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh लॉन्च, 320 km है रेंज, जानें कीमत

ओला इलेक्ट्रिक का नया ई-स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh लॉन्च, 320 km है रेंज, जानें कीमत

ओला इलेक्ट्रिक का यह नया S1 X+ 5.2 kWh उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है जो लंबी रेंज, हाई परफॉर्मेंस और किफायती कीमत चाहते हैं।

ओला इलेक्ट्रिक का नया स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh- India TV Hindi
Image Source : IMAGE POSTED ON X BY @BHASH ओला इलेक्ट्रिक का नया स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की प्रमुख कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार, 13 अप्रैल को अपना नया हाई-रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस स्कूटर की इंट्रोडक्टरी कीमत मात्र ₹1,29,999 रखी है, जो 15 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। यह स्कूटर ओला की स्वदेशी 4680 ‘Bharat Cell’ बैटरी तकनीक से लैस है। पहली बार इस एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर आम ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है, जो पहले केवल प्रीमियम मॉडल्स में उपलब्ध थी।

परफॉर्मेंस और फीचर्स

  • मोटर: 11 kW मिड-ड्राइव मोटर (इंटीग्रेटेड MCU के साथ)
  • रेंज: 320 किलोमीटर (IDC)
  • टॉप स्पीड: 125 किमी/घंटा
  • ब्रेकिंग: ब्रेक-बाय-वायर सिस्टम और फ्रंट डिस्क ब्रेक

वर्टिकल इंटीग्रेशन मॉडल को और मजबूत करेगी कंपनी

ओला इलेक्ट्रिक ने इस लॉन्च के साथ अपने वर्टिकल इंटीग्रेशन मॉडल को और मजबूत किया है, जिसमें बैटरी सेल डेवलपमेंट, बैटरी पैक डिजाइन और वाहन मैन्युफैक्चरिंग को पूरी तरह इन-हाउस किया जाता है। इससे नई तकनीक को तेजी से बाजार तक पहुंचाना संभव हो पाता है। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने इन-हाउस डेवलप किए गए लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल के तैयार होने की घोषणा की। यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेज़ करने और एक फुल-स्टैक एनर्जी इकोसिस्टम बनाने के उसके मिशन में एक अहम पड़ाव है। कंपनी को आज पेश किए गए इस स्कूटर से काफी उम्मीदें हैं। कंपनी अपनी आगे की कार्ययोजना पर लगातार काम कर रही है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद स्कूटर और बाइक

ओला के मौजूदा पोर्टफोलियो में प्रीमियम सेगमेंट- S1 Pro+ (5.2 kWh & 4 kWh), S1 Pro (4 kWh & 3 kWh) है। मास मार्केट में S1 X+ (5.2 kWh नया वेरिएंट), S1 X (2, 3 & 4 kWh) है। मोटरसाइकिल में Roadster X+ (4.5 & 9.1 kWh) और Roadster X (2.5, 3.5 & 4.5 kWh) मॉडल हैं। कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, Roadster X+ 9 पर 60,000 रुपये की कीमत में भी कटौती की घोषणा की थी। यह 1 kWh की मोटरसाइकिल इसके 4680 Bharat Cell द्वारा संचालित है। Roadster 9.1 kWh की कीमत अब ₹1,29,999 है, जो पहले ₹1,89,999 थी।

Latest Business News